25 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

99 फीसदी तैयार हुआ लालगढ़ स्टेशन, अब उद्घाटन का इंतजार

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत करीब 18.70 करोड़ की लागत स्टेशन का पुनर्विकास कार्य किया जा रहा है। रेलवे के अनुसार इसका 99 फीसदी काम पूरा कर दिया गया है। ऐसे में अब उम्मीद है की जल्द ही स्टेशन का उद्घाटन कर दिया जाएगा।
less than 1 minute read
Google source verification
लालगढ़ रेलवे स्टेशन

लालगढ़ रेलवे स्टेशन

बीकानेर रेल मंडल का लालगढ़ रेलवे स्टेशन अब लगभग बनकर तैयार हो गया है। बस इसके उद्घाटन का इंतजार है। दरअसल, अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत करीब 18.70 करोड़ की लागत स्टेशन का पुनर्विकास कार्य किया जा रहा है। रेलवे के अनुसार इसका 99 फीसदी काम पूरा कर दिया गया है। ऐसे में अब उम्मीद है की जल्द ही स्टेशन का उद्घाटन कर दिया जाएगा।
रेलवे की ओर से भी पिछले दिनों कई ट्रेनों को बीकानेर से लालगढ़ तक विस्तार भी किया गया था। इससे लालगढ़ स्टेशन के आसपास के लोगों को फायदा मिल सकेगा। स्टेशन भवन के समरूप में बड़े स्तर पर सुधार कार्य, स्टेशन की ओर आने-जाने वाले मार्ग में प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग प्रावधान का कार्य, बाउंड्री वॉल, सर्कुलेटिंग एरिया में सौंदर्यकरण, दुपहिया, चौपहिया वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग सुविधा, बुकिंग ऑफिस रिटायरिंग रूम में सुधार, नए टॉयलेट ब्लॉक्स का कार्य लगभग हो चुका है। पुनर्विकास कार्यों में के अलावा एलईडी लाइटिंग तथा दीवारों पर आर्टवर्क भी किया गया है।

22.50 लाख की लागत से 50 किलोवाट का सोलर प्लांट भी

लालगढ़ रेलवे स्टेशन के प्रकाश व्यवस्था में सुधार से संबंधित कार्य तथा हरित ऊर्जा उत्पादन के लिए करीब 22.50 लाख की लागत से 50 किलोवाट का सोलर प्लांट भी लगाया गया है। इससे बिजली व्यवस्था में रेलवे को फायदा मिल सकेगा। इसके अलावा स्टेशन पर यात्री सूचना प्रणाली में सुधार के लिए कोच गाइडेंस डिस्प्ले बोर्ड, मल्टीलाइन डिस्पले बोर्ड्स, सिंगल लाइन डिस्प्ले बोर्ड, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, बड़े एलईडी स्क्रीन तथा जीपीएस आधारित डिजिटल क्लॉक भी लगाया गया है। करीब 7.02 करोड़ रुपए की लागत से लालगढ़ स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा पैदल पुल भी बनाया जा रहा है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत इस स्टेशन के पुनर्विकसित होने से यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मिल सकेगी।