24 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bikaner: हॉस्पिटल में मचा हंगामा, दहशत में आए लोग, आपस में भिड़ गए मरीज और उसकी पत्नी के रिश्तेदार, चले लात-घूंसे

बीकानेर के PBM अस्पताल की मेडिसिन विंग में पारिवारिक विवाद को लेकर मरीज के रिश्तेदारों और उसकी पत्नी के साथ आए लोगों में जमकर मारपीट हो गई। हंगामे के दौरान एक व्यक्ति ने ग्लूकोज स्टैंड उखाड़कर हमला करने की कोशिश की जिससे वार्ड में दहशत फैल गई।
2 min read
Google source verification
bikaner pbm hospital

आपस में भिड़े रिश्तेदार (फोटो: पत्रिका)

Bikaner PBM Hospital Viral Video: बीकानेर के पीबीएम अस्पताल की नई मूंधड़ा मेडिसिन विंग में अचानक ऐसा हंगामा मचा कि वार्ड में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों में दहशत फैल गई। देखते ही देखते मरीज के रिश्तेदार और उसकी पत्नी के साथ आए लोगों में हाथापाई शुरू हो गई। लात-घूंसे चलने लगे और इसी दौरान एक व्यक्ति ने मरीज के बेड के पास लगा ग्लूकोज स्टैंड उखाड़ लिया। उसे हथियार की तरह लहराते देख वार्ड में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

हंगामा बढ़ा तो वार्ड से बाहर जाने लगे मरीज

घटना मेडिसिन विंग के बी वार्ड की है। यहां सरदारशहर निवासी 26 साल के कृष्णनाथ पुत्र ओमनाथ गत गुरुवार से नौ नंबर बेड पर भर्ती है। रविवार को उसकी पत्नी मनीष अपने रिश्तेदारों के साथ अस्पताल पहुंची। दोनों पक्षों के बीच बातचीत के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया। पहले कहासुनी हुई, फिर धक्का-मुक्की और देखते ही देखते दोनों पक्ष एक-दूसरे पर टूट पड़े। वार्ड में भर्ती मरीज कुछ समझ पाते, उससे पहले ही थप्पड़-मुक्के चलने लगे। मरीज के पास खड़ी कुछ महिलाएं भी मारपीट की चपेट में आ गईं। हंगामा बढ़ा तो आसपास के मरीज और उनके परिजन वार्ड से बाहर निकलने लगे।

ग्लूकोज स्टैंड उखाड़कर किया हमला

मारपीट के दौरान एक व्यक्ति ने मरीज के बेड पर लगा ग्लूकोज स्टैंड उखाड़ लिया और दूसरे पक्ष की ओर लहराते हुए हमला करने लगा। इससे वार्ड में मौजूद लोगों में और ज्यादा दहशत फैल गई। कुछ लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को अलग करने का प्रयास किया, लेकिन झगड़ रहे लोगों ने उन्हें भी धक्का देना शुरू कर दिया।

सुरक्षा गार्ड भी नहीं रोक पाए

वार्ड में तैनात सुरक्षा कर्मियों ने भी स्थिति संभालने का प्रयास किया लेकिन दोनों पक्ष शांत होने को तैयार नहीं थे। हंगामा बढ़ता देख अन्य मरीजों के परिजन भी वार्ड से बाहर आ गए। किसी ने पीबीएम पुलिस चौकी को सूचना दी।

पुलिस पहुंची, दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया

सूचना मिलते ही बीकानेर की पीबीएम पुलिस चौकी से जाब्ता मौके पर पहुंचा और मारपीट कर रहे लोगों को अलग किया। पुलिस ने दोनों पक्षों से समझाइश कर मामला शांत कराया। पीबीएम पुलिस चौकी प्रभारी साहबराम डूडी ने बताया कि पीड़ित कृष्ण नाथ ने बताया कि गंगाशहर के सिनै मैजिक के सामने रहने वाली उसकी पत्नी मनीषा, सास, मामा ससुर का लड़का अरविन्द, अजयराज, बुआ ससुर का लड़का, सास व छोटे भाई की पत्नी पांच चार अन्य आए और मारपीट की।

पारिवारिक विवाद, एक और मुकदमा दर्ज

सरदारशहर से एक युवक जहर खाने के बाद पीबीएम अस्पताल में भर्ती हुआ था। युवक ने पत्नी पर जहर देकर मारने की कोशिश का आरोप लगाया है। रविवार को उसकी पत्नी और कुछ लोग अस्पताल आए थे। इसी दौरान युवक के रिश्तेदारों और पत्नी के साथ आए लोगों में विवाद हो गया। प्रथमदृष्टया दोनों के बीच पारिवारिक विवाद सामने आया है, जिसका मामला महिला थाने में दर्ज है। युवक की रिपोर्ट पर सदर थाने में एक और मामला दर्ज किया गया है।
रमेश नयोल, थानाधिकारी सदर

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग