24 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली की महिला ने उदयपुर के शादीशुदा युवक को झांसे में लेकर की दोस्ती, अब कर रही ब्लैकमेल, मामला दर्ज

उदयपुर में एक शादीशुदा युवक ने दिल्ली की महिला पर दोस्ती करने और ब्लैकमेल कर 15-20 लाख रुपए ऐंठने का आरोप लगाया है। आरोप है कि महिला ने अब मकान हड़पने की धमकी देते हुए 1 करोड़ रुपए की मांग की है।
2 min read
Google source verification
honeytrap case

AI जनरेटेड प्रतीकात्मक तस्वीर

Blackmail And Extortion Case: उदयपुर के अम्बामाता थाना क्षेत्र के एक युवक ने दिल्ली की महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया कि महिला ने उसे झांसे में लेकर दोस्ती की और उस दौरान का वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिया। इसके बाद ब्लैकमेल करके रुपए ऐंठ लिए। महिला ने अब 1 करोड़ रुपए की मांग कर दी है। युवक का आरोप है कि लगातार धमकियों के चलते वह मानसिक रूप से परेशान हो गया और आखिरकार पुलिस से मदद मांगनी पड़ी।

ब्लैकमेल करने लगी महिला

पुलिस ने बताया कि सिविल कंस्ट्रक्शन का काम करने वाले युवक ने मामला दर्ज कराया। बताया कि एक भवन निर्माण की स्वीकृति के लिए वर्ष 2024 में UIT में आता-जाता रहा। इस दौरान पास ही के एक कैफे पर कई बार वह क्लाइंट मीटिंग करता था। कैफे में एक महिला मिली, जिसने जॉब की जरूरत बताई और इसी सिलसिले में उसके मोबाइल नम्बर लिए। उसने पारिवारिक परेशानी की कहानी गढ़ते हुए बहकावे में ले लिया और कॉल करने लगी। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और उसने एक दिन उदयपुर के अंबामाता स्थित एक होटल में बुलाया। उसने रोते हुए परिवार की आर्थिक स्थिति और पति से प्रताड़ित होना बताया। युवक झांसे में आ गया। इसके बाद कई बार मिलते रहे और महिला अपनी जरूरत के अनुसार रुपए लेती रही। एक दिन महिला ने 2 लाख रुपए मांग लिए तो युवक ने देने से इनकार कर दिया। इसको लेकर महिला ने धमकाते हुए कहा कि उसके वीडियो उसके पास हैं। रुपए नहीं दिए तो वीडियो वायरल कर देगी और झूठे केस में फंसा देगी। धमकी मिलने के बाद युवक डर गया और उसे अपने परिवार व सामाजिक प्रतिष्ठा की चिंता सताने लगी।

महिला ने उसे कुछ वीडियो भेजे तो युवक सकते में आ गया और 2 लाख रुपए दे दिए। इस तरह से महिला ने उससे 15-20 लाख रुपए ले लिए। इसके बाद 11 अगस्त रात 8 बजे अचानक महिला, उसकी बहन और रविन्दर नामक व्यक्ति उसके घर आ गए और झगड़ा करने लगे। महिला ने उसकी पत्नी व बच्चों को बेदखलकर मकान हड़पने की धमकी दी। मकान नहीं देने पर एक करोड़ की मांग रखी।