जयपुर

बाल अधिकारों के हनन पर पुलिस दिखाएगी डंडा

- जिले में होगा विशेष किशोर पुलिस इकाई का गठन, बाल कल्याण अधिकारी व दो सामाजिक कार्यकर्ता भी होगें शामिल
less than 1 minute read
• •
Updated: 20 Dec 2016, 12:29 AM IST
child labour
child labour

बाल अधिकारों का हनन करने वालों पर अब पुलिस डंडा बरसाएगी। पुलिस सख्त कार्रवाई करने के लिए हर थाने में बाल कल्याण अधिकारी नियुक्त करेगी।

यह अधिकारी बाल अधिकारों के संदर्भ में विधि का उल्लंघन करने वाले बालकों के मामले देखेंगे। बाल कल्याण अधिकारी की मदद के लिए दो सामाजिक कार्यकर्ता एवं एक महिला कार्यकर्ता भी मनोनीत की जाएगी। जिन्हें किशोर न्याय अधिनियम-2005 के नियमों की जानकारी होगी।

जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमनदीप सिंह कपूर ने बताया कि पुलिस थानों में बाल अधिकारी नियुक्त हैं। यह एएसआई रेंक के थाना अधिकारी हैं। नई नियुक्तियों में एसआई रेंक के अधिकारी भी नियुक्त किए जाएंगे।

पुलिस थानों की चाइल्ड हैल्थ डेस्क प्रभावी ढंग से कार्य करें, इसकी व्यवस्था यह अधिकारी सुनिश्चित करेंगे। राज्य के सभी जिलों में विशेष किशोर पुलिस इकाई का गठन भी किया जाएगा। जिसका नेतृत्व पुलिस उप अधीक्षक स्तर के अधिकारी करेंगे। यह इकाई प्रत्येक थाने में नियुक्त किशोर या बाल अधिकारी एवं सदस्यों के कार्यों की समीक्षा, निगरानी एवं निरीक्षण करेंगे।

विशेष किशोर पुलिस इकाई के गठन व थानों में बाल कल्याण अधिकारी अधिकारी नियुक्त करने को लेकर अतिरिक्त महानिदेशक (पुलिस सिविल राइट्स) ने अभी हाल ही में आदेश जारी किए हैं।

Published on: