पुलिस, आर्मी व आरएसी मिलकर करेंगे रोचक प्रदर्शन

अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (आरएसी) राजीव दासोत ने रविवार को बीकानेर पहुंचकर डॉ. करणीसिंह स्टेडियम
2 min read
• •
Jan 04, 2016
bikaner
bikaner

बीकानेर।अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (आरएसी) राजीव दासोत ने रविवार को बीकानेर पहुंचकर डॉ. करणीसिंह स्टेडियम में राज्य गणतंत्र दिवस की चल रही तैयारियों का जायजा लिया। वे गणतंत्र दिवस समारोह में पुलिस की ओर से प्रदर्शित किए जाने वाले कार्यक्रमों के पूर्वाभ्यास की जानकारी ली। दासोत कार्यक्रम के नोडल प्रभारी है। दासोत ने बताया कि इस बार बीकानेर के गणतंत्र दिवस समारोह में पुलिस मोटरसाइकिल डेयर डेविल शो मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहेगा। जिला पुलिस, ट्रेफिक, जेल विभाग, जीआरपी, बॉर्डर होमगार्ड, अरबन होमगार्ड, आरएसी,
एनसीसी की दो विंग, एक स्काउट गाइड एवं एक स्कूल गणतंत्र दिवस में परेड करेंगे। इसकी रिहर्सल चल रही है।

मोटरसाइकिल शो होगा मजेदार

दासोत ने बताया कि गणतंत्र दिवस समारोह में पुलिस की मोटरसाइकिल डेयर डेविल शो की प्रस्तुति शानदार रहेगी। 18 मिनट के इस कार्यक्रम में 60 मोटरसाइकिलों पर पुलिस के 150 जवान हैरत अंगेज प्रस्तुतियां देंगे। इसमें एक तिहाई महिला पुलिसकर्मी शामिल होंगी।

समाज को देंगे संदेश

गणतंत्र दिवस समारोह में पुलिस सामाजिक सरोकारों को भी महत्त्व देंगी। दासोत ने बताया कि कार्यक्रम में योगा, स्वच्छता, पर्यावरण, राष्ट्रीय एकता आदि का संदेश देंगे। साथ ही आर्मी, पुलिस व आरएसी तीसरी व दसवीं बटालियन सहित पुलिस का बैंड मनोहारी धुनों की प्रस्तुतियां देंगे। उन्होंने बताया कि इससे पहले शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि दी जाएगी। 25 जनवरी की दोपहर को वेटरनरी कॉलेज ऑडिटोरियम में मिलन कार्यक्रम होगा। उन्होंने बताया कि डिप्टी कमांडेंट श्रीरामसिंह के नेतृत्व में सभी सभी कार्यक्रमों के प्रशिक्षक यहां पहुंच गए हैं। वहीं दूसरी ओर दासोत ने स्टेडियम में आईजी डॉ. गिर्राज मीणा, जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमनदीपसिंह कपूर, एएसपी सिटी भवानीशंकर सहित अनेक अधिकारियों की मीटिंग ली और उन्हें विशेष दिशा-निर्देश दिए।

छावनी में तब्दील स्टेडियम

26 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह के मद्देनजर डॉ. करणीसिंह स्टेडियम अभी से छावनी में तब्दील हो गया है। यहां भारी मात्रा में आरएसी, पुलिस के जवान तैनात है। यहां दिनभर पुलिसकर्मी अभ्यास करने में व्यस्त है। वहीं स्टेडियम में मरम्मत का काम चल रहा है।

Published on:
04 Jan 2016 05:15 am
Also Read
View All
‘मैंने उन्हें पूरे एक साल पूछा’, रश्मिका मंदाना ने विजय देवरकोंडा से शादी को लेकर खोला राज, बोले- ‘100 बार पूछा था’

शारदीय नवरात्रि विशेष: आस्था बनेगी तरक्की का द्वार: विंध्य त्रिकोण से बदलेगी पर्यटन और रोजगार की तस्वीर,जानिए कैसे

आंध्र प्रदेश में लोकतंत्र खतरे में? वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने उठाए सवाल, बोले- विपक्षी उम्मीदवारों को नामांकन से रोका जा रहा

‘मौत को 528 घंटे पूरे…’, 20 लोग खोलेंगे मशहूर बिल्डर की मौत का राज ! इंदौर ऑफिस मे मिली थी डेडबॉडी

‘अपने भतीजे को कब गिरफ्तार करवाएंगे?’ कोलकाता भगदड़ के बाद सुवेंदु अधिकारी से TMC का सीधा सवाल