
ट्रेन यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है! अब सफर के दौरान या प्लेटफार्म पर रेलवे पुलिस उनका टिकट चैक नहीं कर सकेगी और जुर्माना भी नहीं वसूल सकेगी। यह अधिकार अब महज अधिकृत टिकट चैकिंग स्टाफ के पास ही रहेगा। आमजन से मिल रही शिकायतों को देखते हुए रेलवे बोर्ड ने हाल ही टिकट चैकिंग को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए हैं। नई व्यवस्था जल्द ही लागू होगी।
कई बार देखने में आता है कि ट्रेनों में और प्लेटफार्र्म पर रेलवे पुलिस कर्मी टिकट चैक करने लग जाते हैं, खासकर जनरल बोगी में इस तरह के नजारे ज्यादा सामने आते हैं। यात्रियों की मानें तो कई बार बेटिकट यात्रियों से पुलिस वसूली भी कर लेती है, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। यदि ऐसा होता है और शिकायत सामने आती है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
सिर्फ सहायता
ट्रेन में मजिस्ट्रेट चैकिंग जैसी कार्रवाई के दौरान भी रेलवे पुलिस सिर्फ टिकट चेक करने में सहायता कर सकती है। यही नहीं, रेलवे की वाणिज्य शाखा की टीम भी जब बेटिकट यात्रियों के खिलाफ अभियान चलाएगी तो उनकी डिमांड पर ही पुलिस फोर्स मुहैया कराई जाएगी। इसके लिए महज वाणिज्य शाखा का स्टाफ अधिकृत होगा।
नई गाइडलाइन
रेलवे बोर्ड से हाल ही इस संबंध में नई गाइडलाइन आई है। इस पर अमल किया जाएगा। ट्रेनों में टिकट चैकिंग का अधिकार अधिकृत टिकट चैकिंग स्टाफ के पास ही रहेगा। कई बार इस तरह की शिकायतें सामने आती हैं कि पुलिस भी यात्रियों से टिकट के बारे में पूछती है। इससे यात्रियों में डर पैदा हो जाता है।
सीआर कुमावत, वरिष्ठ वाणिज्य मंडल प्रबंधक
आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर
इंदिरा गांधी मुक्त राष्ट्रीय विश्वविद्यालय के केन्द्र समन्वयक डॉ. अनंत जोशी ने बताया कि सत्र जुलाई-2017 में स्नातक स्तरीय पाठ्यक्रमों बीए, बीकॉम, बीएससी, बीटीएस, बीएसडब्ल्यू में प्रवेश लेने वाले एससी, एसटी के विद्यार्थियों को निशुल्क प्रवेश दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों को आवेदन के साथ १०वीं, १२वीं की अंक तालिका की छाया प्रति व जाति प्रमाण पत्र लाना होगा। अध्ययन केन्द्र के सहायक समन्वयक डॉ. रीतेश व्यास ने बताया कि दिसम्बर2017 के परीक्षा फॉर्म 31 अक्टूबर तक बिना किसी विलम्ब शुल्क के साथ आन लाइन भरे जा
सकते हैँ।