बीकानेर

एक महीने से पर्याप्त पानी को तरस रहा शहर अब सड़ा हुआ पानी पीने को मजबूर, देखिये वीडियो

एक महीने से पर्याप्त पानी को तरस रहा शहर अब सड़ा हुआ पानी पीने को मजबूर है।
2 min read
• •
Updated: 15 May 2018, 8:40 AM IST
polluted water in bikaner
polluted water

बीकानेर. नहरबंदी के चलते एक महीने से पर्याप्त पानी को तरस रहा शहर अब सड़ा हुआ पानी पीने को मजबूर है। जलाशयों में नहरी पानी पहुंचने से शहर के कुछ हिस्सों में पेयजल आपूर्ति में सुधार तो हुआ लेकिन, अब दूषित पानी से जलजनित बीमारियों का खतरा मंडराने लगा है।

संभाग मुख्यालय के सरकारी पीबीएम अस्पताल और चार निजी अस्पतालों में दो दिन के दौरान जलजनित बीमारियों के पांच दर्जन मरीज पहुंचे हैं। खतरा अभी टला नहीं है और पानी की गुणवत्ता में सुधार नहीं हुआ तो लोगों की परेशानी बढ़ सकती है।

वहीं दूसरी तरफ नहरबंदी के दौरान पोंड में जमा रहने से सड़ चुके पानी को पेयजल स्रोतों में आने से रोकने में विफल रहा जलदाय विभाग अब गलती पर पर्दा डालने में जुटा है। शहरभर से सोमवार को दर्जनों लोगों ने दो दिन से काई जमा गंदा और बदबूदार पानी आपूर्ति होने की शिकायत की।

कई मोहल्लों से तो परेशान लोग सोमवार को प्रदर्शन कर अधिकारियों को चेता तक आए कि यदि दूषित पानी की आपूर्ति नहीं रोकी गई तो वे स्वयं पानी की आपूर्ति बंद कर देंगे। उधर, जलदाय विभाग के अधिकारियों ने कहा कि पानी में काई आने की शिकायतें मिली है, उसका निस्तारण करवाया जा रहा है। सोमवार को 'राजस्थान पत्रिकाÓ की टीम ने शहर के विभिन्न स्थानों से मिल रही दूषित पानी की शिकायतों की पड़ताल की तो हालात चिंताजनक सामने आए।

विभाग लीपापोती में जुटा

नहरबंदी के बाद दूषित पेयजल की शिकायतें जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग तक पहुंची है। विभाग ने बीछवाल एवं शोभासर जलाशय तथा नत्थूसर हैड वक्र्स के पानी की जांच के लिए केमिस्टों की टीम भेजी है। जलदाय विभाग के अधिकारियों का कहना है कि लम्बे समय तक जमा रहे पानी में एल्गी (काई) बन जाती है। जब नहर में पानी छोड़ा गया तो पहले से जमा काई पानी में घुल गई।

इससे पानी का रंग काला-हरा हो गया है। विभाग पेयजल की सप्लाई से पहले पानी को फिल्टर करते हैं तो मिट्टी, रसायन और अन्य हानिकारक पदार्थ तो साफ हो जाता है, परन्तु काई का रंग पानी से नहीं जाता। चारकोल और लिक्वड क्लोरीन डालकर इस रंग को कम किया जाता है। यह पानी स्वास्थ्य के मापदण्डों से खराब नहीं है।

जलाशयों पर केमिस्ट बैठा रखे हैं। पानी की फिल्टर के बाद सतत जांच हो रही है। जलाशयों से पानी फिल्टर कर स्वास्थ्य मापदण्डों की पालना के बाद ही आपूर्ति की जाती है।
बी. कृष्णन, अतिरिक्त मुख्य अभियंता (पीएचइडी) बीकानेर

पानी में एल्गी का कलर घुला है उसका ट्रीटमेंट नहीं होता। केमिस्टों की टीम लगातार काम कर रही है। शोभासर का पानी पूरी तरह ठीक है। बीछवाल जलाशय में काई रंग एक दो दिन में खत्म हो जाएगा। इन जलाशय में फिल्टर प्लांट से पानी का उत्पादन भी ६२ एमएलडी से बढ़ाकर ७१ एमएलडी हो गया है। यह
पानी स्वास्थ्य के लिए हानिकारक नहीं है।
दीपक बंसल, अधीक्षण अभियंता (पीएचईडी)

नहरों से पेयजल के लि दिया गया पानी गंदा नहीं है। पहले सूरतगढ़, रावतसर और नीचे की नहरों में पानी चलाने के बाद पौंड भरे गए। ५ हजार क्यूसेक पानी १२ घंटे चल नहरें वॉश आउट होने के बाद पानी पौंड भर कर पेयजल सप्लाई दी गई। जलापूर्ति लाइनों में पानी ठहरा होने या पाइन लाइन लीकेज से गंदा पानी घरों तक पहुंचा होगा।
विनोद मित्तल, अतिरिक्त मुख्य अभियंता (रेग्यूलेशन) इंगानप, बीकानेर

Published on: