बीकानेर

पूनरासर मन्दिर के 300वें स्थापना दिवस पर रामकथा की शोभायात्रा से शुरू हुए धार्मिक आयोजन

पूनरासर हनुमान मन्दिर की स्थापना के 300वें वर्ष को लेकर नौ दिवसीय धार्मिक आयोजनों की शुरुआत बुधवार को रामकथा के साथ हुई।
2 min read
Poonarasar Hanuman Temple
Poonarasar Hanuman Temple

पूनरासर मन्दिर के 300वें स्थापना दिवस पर रामकथा की शोभायात्रा से शुरू हुए धार्मिक आयोजन

श्रीडूंगरगढ़. पूनरासर हनुमान मन्दिर की स्थापना के 300वें वर्ष को लेकर नौ दिवसीय धार्मिक आयोजनों की शुरुआत बुधवार को रामकथा के साथ हुई।

इससे पूर्व पुजारी परिवार द्वारा हनुमानजी की महाआरती की गई तत्पश्चात निज मन्दिर से कलश यात्रा निकली जो गांव के मुख्य मार्गों से होती हुई कथा स्थल पहुंची।

यह रहेगी व्यवस्था
यहां स्थापना वर्ष के दौरान होने वाले कार्यक्रमों के दौरान आने वाले भक्तों के लिए आवास व भोजन, चिकित्सा की नि:शुल्क व्यवस्था पुजारी ट्रस्ट ने की है। यहां रोजाना भजन संध्या, छप्पन भोग, महाप्रसाद का कार्यक्रम भी होगा।
भजन संध्या आज
धार्मिक आयोजनों की शृंखला में गुरुवार रात 9 बजे भजन संध्या होगी। इसमें मुम्बई की कलाकार नम्रता करवा बाबा के भजनों की प्रस्तुति देगी।

महायज्ञ २२ को

बीकानेर. अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार की स्थानीय शाखा गायत्री शक्तिपीठ पर गायत्री जयंती पर्व 22 जून को गायत्री महायज्ञ एवं संस्कार के साथ मनाया जाएगा। 21 जून सुबह 6 बजे से अखंड जप होगा। 22 जून को सुबह 8 बजे महायज्ञ में लोक कल्याण के लिए आहुतियां दी जाएंगी।

साध्वी गोधुनाथ का निर्वाण दिवस मनाया
बीकानेर. विश्वकर्मा गेट के सामने स्थित गोरक्ष कुटिया की पूर्व महंत साध्वी गोधुनाथजी के 11 वें निर्वाण दिवस पर बुधवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर नवलेश्वर मठ के अधिष्ठाता शिवसत्यनाथ महाराज ने कहा कि वे एक तपस्वी साध्वी थीं, जिन्होंने तप और त्याग के माध्यम से आध्यात्मिक क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान कायम की। इस अवसर पर साध्वीश्री की समाधि पर पं. संदीप पुरोहित ने पूजन व अभिषेक करवाया। इस अवसर पर साध्वी हंसनाथ, स्वर्गनाथ, विलासनाथ, गोविंदनाथ, साध्वी गीताबाई, नरेंद्रनाथ, पुजारी बाबा आदि उपस्थित थे।


बीकानेर में 15 जुलाई को रंग-मल्हार
बीकानेर . 'भोज कला प्रन्यास' एवं सांस्कृतिक संस्था 'लोकायनÓ 15 जुलाई को रंग-मल्हार का आयोजन करेगी। इसमें इस वर्ष कलाकार लालटेन को विभिन्न रंगों के माध्यम से नई परिकल्पना देकर प्रदर्शित करेंगे। लोकायन के अध्यक्ष चित्रकार महावीर स्वामी के अनुसार इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए कलाकार कार्यक्रम संयोजक अनुराग स्वामी को 30 जून तक अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।

Published on:
21 Jun 2018 11:09 am