
Contaminated drinking water supply
उल्टी-दस्त की मार, घर-घर में बीमार
दूषित पेयजल सप्लाई की शिकायत
बीकानेर. शहर में पिछले कई दिनों से कई मोहल्लों में दूषित व बदबूदार पेयजल सप्लाई होने से लोग बीमार होने लगे हैं। पुरानी जेल के पास शहर के कोचरों के मोहल्ले में पिछले सात दिन से गंदा व बदबूदार पानी सप्लाई हो रहा है। इससे लोग उल्टी-दस्त व पेट दर्द से पीडि़त हो रहे हैं। हालात यह है कि यहां हर घर में एक-दो व्यक्ति पेट दर्द या उल्टी-दस्त का शिकार है। पुरानी जेल के पास स्थित कोचरों के मोहल्ले में करीब सप्ताहभर से दूषित पेयजल सप्लाई हो रहा है, इससे लोगों की सेहत बिगडऩे लगी है। हालात यह है कि कोचरों के मोहल्ले में दस परिवार बीमार हो गए हैं। हर घर में किसी का पेट दर्द, उल्टी-दस्त तो किसी को पेट में मरोड़े आने की शिकायत है।
ये हुए बीमार
रतनप्रकाश, प्रेमप्रकाश, शान्तादेवी, तेजपाल, पिंकी, जयश्री देवी, विमलचंद, कुसुम देवी, सुंदरलाल, कंचन देवी, रेखादेवी, मांगीलाल, मधुर, पूजा, राजू कोचर, पारस, शशी देवी, सुशील कोचर, नीलम देवी व श्वेता।
इनका कहना है..
मोहल्ले में पिछले सप्ताहभर से गंदा पानी सप्लाई आ रहा है। जलदाय विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया लेकिन कोई सुनवाई नहीं की। नतीजन मोहल्ले में घर-घर में कोई न कोई बीमार हो गया है। जिला प्रशासन को इस मामले पर शीघ्र उचित कार्रवाई करनी चाहिए। यह आमजन के स्वास्थ्य से जुड़ा मामला है।
राजकुमार कोचर, क्षेत्रवासी
'निर्माण सामग्री की गुणवत्ता हो श्रेष्ठ'
बीकानेर. नगर विकास न्यास अध्यक्ष महावीर रांका ने बुधवार को शहर में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। न्यास सचिव राष्ट्रदीप यादव ने बताया कि जैन स्कूल से आचार्यों की बगेची की तरफ जाने वाले मार्ग के निर्माण, डागा पिरोल में सीढिय़ों की रिपेयरिंग, मुरलीधर व्यास नगर डी सेक्टर में डामर सड़क निर्माण, हरोलाई हनुमान मंदिर योजना में पार्क निर्माण, लक्ष्मीनाथ मंदिर में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर महावीर रांका ने कहा कि निर्माण सामग्री हर हालत में गुणवत्ता की कसौटी पर श्रेष्ठ होनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान अधिशाषी अभियन्ता संजय माथुर, सूर्यप्रकाश स्वामी, रामजस पूनिया, अहसान अली, अरविन्द शर्मा, शिव कुमार आदि उपस्थित थे।
Published on:
21 Jun 2018 10:24 am
