7 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छात्रवृत्ति सूचना में कमी, शिक्षा निदेशक ने आदेश जारी कर कार्मिकों को निदेशालय बुलाया

शिक्षा विभाग की ओर से छात्रवृत्ति के प्रभारी अधिकारियों से सत्र २०१७-१८ की मांगी गई छात्रवृत्ति की सूचना में कई तरह की कमियां व अशुद्धियां पाई गई हैं।
2 min read
Google source verification
Education Department Bikaner

Education Department Bikaner

छात्रवृत्ति सूचना में कमी, शिक्षा निदेशक ने आदेश जारी कर कार्मिकों को निदेशालय बुलाया
बीकानेर. शिक्षा विभाग की ओर से छात्रवृत्ति के प्रभारी अधिकारियों से सत्र २०१७-१८ की मांगी गई छात्रवृत्ति की सूचना में कई तरह की कमियां व अशुद्धियां पाई गई हैं। विभाग ने इसे गंभीरता से लेते हुए छात्रवृत्ति से संबंधित लिपिक व प्रभारी को माध्यमिक शिक्षा निदेशालय बुलाया है, जिससे कार्मिकों व प्रभारी अधिकारियों की ओर से भेजी गई सूचनाओं में अशुद्धियों को ठीक किया जा सके।

इस संबंध में बुधवार को माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने आदेश जारी किए। आदेश में कहा गया है कि छात्रवृत्ति प्रभारियों की ओर से भेजी गई सूचना में काफी अशुद्धियां हैं, जिन्हें सचिव को भेजा नहीं जा सकता है। इसे देखते हुए इन प्रभारी अधिकारियों को निदेशालय बुलाया गया है।

मण्डलवार बुलावा
उदयपुर मण्डल के कार्मिक-प्रभारी अधिकारियों को २५ जून, कोटा मण्डल के अधिकारियों को २६ जून, अजमेर मण्डल के अधिकारियों को २७ जून, जोधपुर मण्डल अधिकारियों को २८ जून, पाली मण्डल अधिकारियों को २९ जून, भरतपुर मण्डल अधिकारियों को २ जुलाई, चूरू मण्डल अधिकारियों को ३ जुलाई, बीकानेर मण्डल अधिकारियों को ४ जुलाई तथा जयपुर मण्डल कार्मिक-प्रभारी अधिकारियों को ५ जुलाई को बुलाया गया है।


सीए विद्यार्थियों का १५ दिवसीय ओरियंटेशन प्रोग्राम
बीकानेर . दी इन्स्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इण्डिया की बीकानेर ब्रांच की ओर से सीए विद्यार्थियों के लिए १५ दिवसीय ओरियंटेशन कार्यक्रम हुआ। इस अवसर पर जिला कलक्टर एन के गुप्ता ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि निरन्तर प्रयास से सफलता संभव है। उन्होंने विद्यार्थियों से एकाग्रता के साथ अध्ययन करने की
सीख दी। इस बीच जिला कलक्टर ने विद्यार्थियों की ओर से पूछे गए सवालों के जवाब भी दिए। इस अवसर पर कार्यकारिणी सदस्य सीए सुधीश शर्मा ने मंच संचालन किया। ब्रांच अध्यक्ष सीए विरेन्द्र सुराणा, कार्यकारिणी सदस्य सीए माणकचंद कोचर, सीए कविता करनानी, सीए प्रियंका सिंघी व सीए वसीम राजा ने जिला कलक्टर का अभिनंदन किया।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग