बीकानेर

VIDEO: अब बिजली बिल के बकायादारों को मिलेगी ब्याज की छूट

बीकानेर. बिजली के बकाया बिल जमा कराने के लिए विद्युत निगम ने एकमुश्त जमा योजना शुरू की है, जो 31 दिसंबर तक प्रभावी रहेगी। इसमें घरेलू, कृषि व लघु औद्योगिक इकाइयों के बिजली बिल के बकायादार एकमुश्त बिल जमा कराकर ब्याज में छूट पा सकते हैं। जिन उपभोक्ताओं के कनेक्शन कटे है, वे भी बकाया जमा कराकर ब्याज में छूट ले सकते हैं। यह भी हो सकते है शामिल योजना में वो उपभोक्ता भी शामिल है, जिन पर सतर्कता की कार्रवाई हो चुकी है।

2 min read
Oct 26, 2018
power corporation will give salary to samvida karmchari


बीकानेर. बिजली के बकाया बिल जमा कराने के लिए विद्युत निगम ने एकमुश्त जमा योजना शुरू की है, जो 31 दिसंबर तक प्रभावी रहेगी। इसमें घरेलू, कृषि व लघु औद्योगिक इकाइयों के बिजली बिल के बकायादार एकमुश्त बिल जमा कराकर ब्याज में छूट पा सकते हैं। जिन उपभोक्ताओं के कनेक्शन कटे है, वे भी बकाया जमा कराकर ब्याज में छूट ले सकते हैं।
यह भी हो सकते है शामिल योजना में वो उपभोक्ता भी शामिल है, जिन पर सतर्कता की कार्रवाई हो चुकी है।

इसमें 31 मार्च 2018 तक जिनकी वीसीआर भरी जा चुकी है, वे भी एकमुश्त राशि जमा करवा सकते हैं। संभाग में 651 करोड़ बकाया बीकानेर संभाग में बिजली उपभोक्ताओं में 651 करोड़ 49 लाख रुपए बकाया है। इसमें 128 करोड़ 85 लाख रुपए कनेक्शन कटे हुए बकायादारों के है, वहीं नियमित उपभोक्ताओं पर 522 करोड़ 64 लाख रुपए बाकी है। इसकी वसूली में विद्युत निगम के पसीने छूट रहे हैं। अब इस छूट योजना से बकाया वसूली की उम्मीद है।

शहर में भी प्रभावी
शहरी क्षेत्र के घरेलू, कृषि श्रेणी के उपभोक्ताओं को भी एकमुश्त ब्याजमाफी योजना का लाभ मिलेगा। शहर में बिजली आपूर्ति व्यवस्था निजी कंपनी के पास है, लेकिन उपभोक्ताओं को एकमुश्त बकाया राशि जमा करानी होगी। कंपनी के डी. चटर्जी के अनुसार शहरी उपभोक्ताओं पर 25 करोड़ के बिजली बिल बाकी है।

हुआ सर्वे, दे रहे नए कनेक्शन
बीकानेर. शहरी क्षेत्र में बिजली चोरों पर काबू करने के लिए नए कनेक्शन देने की कवायद चल रही है। बिजली कंपनी ने ऐसी 58 कॉलोनियों का सर्वे किया है, जिसमें बिजली के खंभे, लाइनें तो है, लेकिन कनेक्शन नहीं है। ऐसे उपभोक्ताओं को बिजली का कनेक्शन देने की कवायद चल रही है। कंपनी के डी. चटर्जी ने बताया कि कुछ कॉलोनियां नगर विकास न्यास की और कुछ निजी कॉलोनियां ऐसी हैं। इनमें सभी उपभोक्ताओं के घरों में बिजली नहीं है, इस कारण कुछ उपभोक्ता तो अवैध रूप से कनेक्शन लेकर बिजली का उपभोग कर रहे हैं। इस तरह के उपभोक्ताओं पर सतर्कता की कार्रवाई चल रही है। लेकिन इससे पहले कॉलोनी क्षेत्रों में जाकर बिजली कंपनी की टीम लोगों को कनेक्शन लेने के लिए जागरूक भी कर रही है। जो लोग आवेदन कर रहे हैं, उन्हें रियायती दर पर कनेक्शन भी दिया जा रहा है। हालांकि बिजली खंभों की संख्या के आधार पर ही कनेक्शन की दर वसूली जाएगी।

एमनेस्टी स्कीम से राहत
बकायादार चाहे तो एमनेस्टी (ब्याज माफी) योजना का फायदा उठा सकते हैं। इसके लिए 31 दिसंबर तक एकमुश्त राशि जमा करानी होगी। योजना में घरेलू, कृषि व लघु इकाई से जुड़े उपभोक्ता शामिल हो सकते है।
प्रेमीजीत धोबी, संभागीय मुख्य अभियंता, बीकानेर

ये भी पढ़ें

पोर्टल पर संशोधन को बनाए सरल, आरटीई पुनर्भरण मांग को लेकर यहां दिया धरना
Published on:
26 Oct 2018 11:57 am
Also Read
View All