बीकानेर

बैठक: राहुल गांधी के बीकानेर दौरे की तैयारियां तेज

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के १० अक्टूबर को प्रस्तावित बीकानेर दौरे को लेकर धर्मनगर द्वार स्थित कार्यालय में पश्चिम विधानसभा के सभी ३० वार्डो के कांग्रेसजनों की बैठक हुई।
2 min read
• •
Updated: 28 Sep 2018, 8:26 AM IST
rahul gandhi
rahul gandhi

बीकानेर. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के १० अक्टूबर को प्रस्तावित बीकानेर दौरे को लेकर धर्मनगर द्वार स्थित कार्यालय में पश्चिम विधानसभा के सभी ३० वार्डो के कांग्रेसजनों की बैठक हुई। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी ने पार्टी पदाधिकारियों से राहुल गांधी के मेडिकल कॉलेज मैदान में होने वाले कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अधिकाधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की निरंकुश सरकार और गलत नीतियों से आमजन परेशान है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य राजकुमार किराडू ने दस अक्टूबर के कार्यक्रम में बीकानेर पश्चिम विधानसभा से बड़ी संख्या में भागीदारी का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर बिशनाराम सियाग, हेमन्त किराडू, दुर्गादास छंगाणी, राजेश भोजक, मिलन गहलोत, जगदीश भांभू, कैलाश पारीक, देवानन्द चांवरिया, प्रेमरतन जोशी सहित बडी संंख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


पश्चिम विधानसभा की गरमाई राजनीति

बीकानेर. पश्चिम विधानसभा में गुरुवार को कांग्रेस के धड़े की बैठक के बाद पार्टी की आंतरिक राजनीति गर्मा गई। पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी की बीकानेर में प्रस्तावित सभा की तैयारी के संबंध में चर्चा के लिए यह बैठक पश्चिम विधानसभा से कांग्रेस टिकट के दावेदार राजकुमार किराडू के कार्यालय में रखी गई थी।

इसमें नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी के शामिल होने और कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के बाद इसी सीट पर कांग्रेस के दावेदार डॉ. बीडी कल्ला के समर्थक भी सक्रिय हो गए। इससे माना जा रहा है कि राहुल गांधी की सभा में कांग्रेस के दोनों धड़े अपने समर्थकों की भीड़ के साथ पहुंचकर शक्ति प्रदर्शन करेंगे। पश्चिम विधानसभा की टिकट किसे मिलेगी, यह तो वक्त ही बताएगा, लेकिन राजनीतिक गलियारों में कांग्रेस की प्रतिस्पद्र्धा के लोग चटखारे लेने लगे है।

छात्राओं ने स्लाइड शो का आयोजन किया

बीकानेर. बोथरा गल्र्स कॉलेज में एडवेंचर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें पर्वतारोही मगन बिस्सा, सुषमा बिस्सा ने छात्राओं को स्लाइड शो के माध्यम से एडवेंचर की विभिन्न गतिविधियों को विस्तार से बताया, साथ ही कुछ रोचक गतिविधियों को करके दिखाया।

Published on:
Also Read
View All