बीकानेर

नागणेची मंदिर के पास 51.9 करोड़ की लागत से बनेगा रेलवे ओवरब्रिज व अंडरब्रिज

जिला कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन कार्यों के वर्क ऑर्डर अभी जारी नहीं हुए हैं, उनके वर्क ऑर्डर शीघ्र जारी करवाए जाएं तथा जिन कार्यों के वर्क ऑर्डर हो चुके हैं, उन्हें तत्काल शुरू करवाते हुए निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्वक पूरा किया जाए।
less than 1 minute read
• •
Sep 29, 2026
समीक्षा बैठक आयोजित
समीक्षा बैठक आयोजित

पीडब्ल्यूडी, आरयूआईडीपी एवं राजस्थान सड़क विकास निगम के विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित हुई। जिला कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन कार्यों के वर्क ऑर्डर अभी जारी नहीं हुए हैं, उनके वर्क ऑर्डर शीघ्र जारी करवाए जाएं तथा जिन कार्यों के वर्क ऑर्डर हो चुके हैं, उन्हें तत्काल शुरू करवाते हुए निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्वक पूरा किया जाए। बैठक में एसई पीडब्ल्यूडी पंकज यादव ने बताया कि नागणेची मंदिर के पास रेलवे फाटक पर 51.9 करोड़ रुपये की लागत से 700 मीटर लंबे रेलवे ओवरब्रिज एवं अंडरब्रिज के निर्माण के लिए लेटर ऑफ अप्रूवल जारी हो चुका है। शीघ्र ही वर्क ऑर्डर जारी कर कार्य प्रारंभ करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि शहर में लक्ष्मीनाथ मंदिर के पास 2.5 करोड़ रुपये की लागत से जर्जर पुलिया के पुनर्निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।

घोषणाओं की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत
बैठक में एसई ने विभाग की विभिन्न बजट घोषणाओं की प्रगति रिपोर्ट भी प्रस्तुत की। जिला कलक्टर ने बजट घोषणाओं से संबंधित कार्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के साथ ही निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। आरएसआरडीसी की पीडी शिल्पा कच्छावा ने विभागीय कार्यों की प्रगति से अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि 26 करोड़ रुपये की लागत से बीछवाल में बायोलॉजिकल पार्क का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। वहीं 9-9 करोड़ रुपये की लागत से कोलायत एवं पूगल में आईटीआई कॉलेजों का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। उन्होंने बताया कि करणी सिंह स्टेडियम में 13.84 करोड़ रुपये की लागत से सलीम दुर्रानी रेजिडेंशियल हॉस्टल का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। वहीं 4.89 करोड़ रुपये की लागत से एसडीएम अस्पताल में उन्नयन कार्य नवंबर तक पूर्ण कर दिया जाएगा।

Updated on:
29 Sept 2026 08:59 pm
Published on:
29 Sept 2026 08:59 pm