बीकानेर

Rajasthan Accident News : मायरे से लौट रहा था पूरा परिवार, अचानक हो गया ये बड़ा हादसा

Rajasthan Accident News : लूणकरनसर जिले के लूणकरनसर-सरदारशहर स्टेट हाइवे-6(ए) पर गारबदेसर गांव के समीप मंगलवार को कैम्पर गाड़ी का टायर फटने से वह पलट गई, जिससे कैम्पर में सवार करीब 19 जने घायल हो गए। हादसा सड़क पर अचानक पशु आने से हुआ।
2 min read
• •
Updated: 3 Apr 2024, 7:53 AM IST
accident.jpg

Rajasthan Accident News : लूणकरनसर जिले के लूणकरनसर-सरदारशहर स्टेट हाइवे-6(ए) पर गारबदेसर गांव के समीप मंगलवार को कैम्पर गाड़ी का टायर फटने से वह पलट गई, जिससे कैम्पर में सवार करीब 19 जने घायल हो गए। हादसा सड़क पर अचानक पशु आने से हुआ।
कालू थानाधिकारी धर्मवीर ने बताया कि तारानगर के सात्यू निवासी स्वामी समाज के लोग लूणकरनसर में मायरा भरकर गाड़ी में वापस अपने गांव लौट रहे थे। कैम्पर में महिलाओं व बच्चों समेत तकरीबन 19 लोग सवार थे। इस दौरान स्टेट हाइवे पर मंगलवार सुबह करीब 9.30 बजे गारबदेसर से करीब तीन किलोमीटर पहले सड़क पर अचानक गाय आ गई, जिसे बचाने के चक्कर में कैम्पर अनियंत्रित हो गई और टायर फट गया, जिससे गाड़ी पलटा खा गई। हादसे में कैम्पर में सवार 19 लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को कालू के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती करवाया तथा प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेन्टर भेज दिया।

पुलिस के अनुसार कैम्पर में सवार सात्यू निवासी रामनिवास (55) पुत्र इन्द्रदास स्वामी, गिरधारी (55) पुत्र चोरदास स्वामी, हरीश (25) पुत्र रामनिवास, सुभाष (25) पुत्र दाताराम स्वामी, ढाणी आशा निवासी महिपाल (30) पुत्र ख्यालीदास स्वामी, पनपालिया निवासी ममता (42) पत्नी राजूदास स्वामी व ओमदास (62) पुत्र बिशनदास स्वामी के गंभीर चोट आई हैं। इनके अलावा अन्य लोगों के मामूली चोटें आई हैं। हादसे में घायल आधा दर्जन लोगों को बीकानेर रैफर किया गया है। हादसे में बड़ी संख्या में घायलों के पहुंचने के चलते एकबारगी कालू सीएचसी में अफरा-तरफी मच गई। मौके पर मौजूद डॉ. ललिता लेघा, डॉ. राजेन्द्र डूडी व डॉ. शुभम के नेतृत्व में चिकित्सा स्टाफ ने प्राथमिक उपचार किया।

सेवादारों ने की मदद
पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में घायलों के पहुंचने पर सेवादार भी आ गए। सीएमओ डॉ. एलके कपिल, समाजसेवी रमेश व्यास, हरीकिशन सिंह राजपुरोहित, राजनारायण मोदी ने घायलों के उपचार में मदद की। घायलों में तीन को रेड एरिया में रखा गया है।

Published on: