बीकानेर

Rajasthan News : माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने DEO को दिए निर्देश, विद्यार्थियों को जल्द मिलेंगे टैबलेट

Rajasthan News : खुशखबर। राजस्थान में मेरिट में आए विद्यार्थियों को टैबलेट जल्द मिलेंगे। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने DEO को निर्देश दिए।
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 Dec 2024, 12:05 PM IST
Rajasthan Directorate of Secondary Education gave instructions to DEO Tablets to Students Soon

Rajasthan News : खुशखबर। राजस्थान में मेरिट में आए विद्यार्थियों को टैबलेट जल्द मिलेंगे। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने DEO को निर्देश दिए। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की दसवीं, प्रवेशिका, सीनियर सैकंडरी, वरिष्ठ उपाध्याय तथा आठवीं बोर्ड की वर्ष 2024 की परीक्षा में राज्य मेरिट के 18 हजार विद्यार्थियों को टैबलेट वितरण जल्दी ही शुरू हो जाएगा।

विद्यार्थियों की मूल अंकतालिका से मिलान कर सत्यापन के निर्देश

इनके परीक्षा परिणामों के सत्यापन के लिए माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों से उनके जिले के राजस्थान राज्य मेरिट में आए विद्यार्थियों की मूल अंकतालिका से मिलान करके सत्यापन करने के निर्देश दिए हैं।

18 हजार मेधावी विद्यार्थियों की बनी लिस्ट

निदेशालय की ओर से राज्य मेरिट में आए सभी 18 हजार मेधावी विद्यार्थियों की सूची भेजते हुए उनके जिले में आए इन बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम का सत्यापन कर उनकी संख्या सत्यापित करने को कहा गया है, ताकि उन विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित किए जा सके।

Updated on:
7 Dec 2024, 12:05 PM IST
Published on: