बीकानेर

VIDEO : भाजपा के सम्मेलन में प्रदेशाध्यक्ष सैनी के समक्ष खुलकर सामने आई गुटबाजी

बीकानेर. शहर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के गुरुवार को सिटी पैलेस में आयोजित भाजपा के नवशक्ति बूथ सम्मेलन में पार्टी की गुटबाजी खुलकर सामने आ गई। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी के समक्ष एक जिला पदाधिकारी ने पीड़ा जताई कि चंद लोग ही संगठन को चला रहे है। इस पर सैनी ने अलग से बात करने का आश्वासन देकर शांति किया।

2 min read
Oct 26, 2018
BJP Navasakti Sammelan in Bikaner


बीकानेर. शहर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के गुरुवार को सिटी पैलेस में आयोजित भाजपा के नवशक्ति बूथ सम्मेलन में पार्टी की गुटबाजी खुलकर सामने आ गई। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी के समक्ष एक जिला पदाधिकारी ने पीड़ा जताई कि चंद लोग ही संगठन को चला रहे है। इस पर सैनी ने अलग से बात करने का आश्वासन देकर शांति किया। प्रदेशाध्यक्ष सैनी ने सम्मेलन में पार्टी की रीति-नीति और चुनावी व्यूह रचना से पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अवगत करवाया।

इस दौरान जिला मंत्री विष्णु पुरी ने मंच के सामने जाकर कहा कि पार्टी के १० लोग किसी को मंच पर नहीं आने देते। इसके बाद पुरी सम्मेलन छोड़कर चले गए। बाद में उन्होंने मीडिया से बातचीत पर शहर अध्यक्ष पर आरोप लगाया कि जिला पदाधिकारियों को वे तव्वजो नहीं देते। प्रदेशाध्यक्ष सैनी सम्मेलन में केन्द्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों का ब्यौरा रखा। साथ ही कांग्रेस की आलोचना की। उन्होंने कहा चुनाव में भाजपा राजस्थान को बहुमत मिलेगा। कांग्रेस मानती है कि राशन में एक रुपया भेजते थे 15 पैसे नीचे गरीब तक पहुंचता था। आज नरेंद्र मोदी सरकार ने भष्टाचार पर रोक लगाई है। लोगों को मिलने वाला पैसा सीधा उनके बैंक खाते में आता है। सम्मलेन के शुरू में शहर जिलाध्यक्ष डॉ सत्यप्रकाश ने कहा चुनाव की रणभेरी बज चुकी है। आगामी विधान सभा चुनाव में बूथ जीता चुनाव जीता के आधार पर भाजपा का बूथ का कार्यकर्ता ही चुनाव जीता सकता है। मंच संचालन पाबूदान सिंह राठौड़ ने किया और आभार मोहन सुराणा ने जताया।

सत्ता विरोधी लहर नहीं
प्रदेशाध्यक्ष सैनी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मुख्यमंत्री से कोई नाराज नहीं है। अगर ऐसा होता तो गौरव यात्रा में जनता क्यों उमड़ती? पार्टी में गुटबाजी जैसी कोई बात नहीं है। अगर कहीं नाराजगी सामने आती है तो प्रवास के दौरान शिकवा-शिकायत सुन ली जाती है। भाजपा का कार्यकर्ता व्यक्ति विशेष के लिए नहीं बल्कि देश के लिए अर्थात कमल के लिए राजनीति करता है।

यह भी हुए शामिल
सम्मेलन में महापौर नारायण चौपड़ा, देहात जिलाध्यक्ष सहिराम दुसाद, न्यास अध्यक्ष महावीर रांका, महामंत्री दाऊलाल हर्ष, उपाध्यक्ष सुरेश शर्मा, गौरी शंकर अग्रवाल, भूपेंद्र शर्मा, अशोक प्रजापत, सलीम जोईया, रामकुमार व्यास,अनिल पाहुजा, दीपक पारीक, मनीष सोनी, सुशील शर्मा, अखिलेश प्रताप सिंह, कैलाश बापेऊ, विजय सिंह पडि़हार, अरुण जैन, गणेश जाजड़ा, किशन चौधरी, मधुरिमा सिंह, हुकमाराम सोनी, ओमप्रकाश मीणा, विक्रम भाटी, ओम राजपुरोहित, लक्ष्मण मोदी आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें

दर्शन ही नहीं देते, पर कार्यक्रमों में माला पहनने आ जाते हैं विधायक
Published on:
26 Oct 2018 10:48 am
Also Read
View All