
बीकानेर. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मदन लाल सैनी गुरुवार को बीकानेर जिले में दो स्थानों पर नव शक्ति सम्मेलनों को सम्बोधित करेंगे। देहात जिलाध्यक्ष सही राम दुसाद ने बताया कि वे दोपहर बाद ३ बजे श्रीडूंगरगढ़ में आयोजित सम्मेलन में शिरकत करेंगे। वहां से शाम ५ बजे बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के नव शक्ति सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे। रात को जयपुर के लिए रवाना होंगे।
नव शक्ति सम्मेलन में पार्टी कार्यकर्ताओं में भरा जोश
बीकानेर. भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु द्विवेदी ने मंगलवार को सूरदासाणी बगीची में बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के नव शक्ति सम्मेलन में भाजपा की राष्ट्रीय नीति के तहत बूथ प्रबंधन पर जोर दिया। वहीं रामायण के दृष्टांत देकर भाजपा के कार्यकर्ताओं में जोश भरा तथा राजनीति समझाई गई। उन्होंने कहा कि राम को केवल सीता को लाना होता तो रावण पर आक्रमणकर ला सकते थे, लेकिन राम ने धर्म की स्थापना के लिए हर वर्ग को जोड़कर रावण का मुकाबला किया। भाजपा भी समाज के हर वर्ग को जोडऩे का काम कर रही है। सम्मेलन में पश्चिम विधानसभा के विधायक डॉ. गोपाल जोशी, महापौर नारायण चौपड़ा, जिलाध्यक्ष डॉ. सत्य प्रकाश आचार्य, जिला कार्यकारिणी, मोर्चा, मंडल के पदाधिकारी-कार्यकर्ता शामिल रहे।
व्यवस्था परिवर्तन के लिए काम
द्विवेदी ने कहा कि पार्टी सत्ता पाने के लिए नहीं, बल्कि व्यवस्था परिवर्तन लिए काम करती है। अगर ऐसा नहीं होता तो यूपी चुनाव से पहले नोटबंदी और गुजरात चुनाव से पहले जीएसटी लागू नहीं किया जाता। उन्होंने कहा कि बूथ प्रबंधन पर चुनाव निर्भर है। उन्होंने कहा कि भारत अर्थव्यवस्था में कभी १२वें स्थान पर था। मोदी सरकार इसे छठे स्थान पर लाई है।
चुनाव नहीं लड़ूंगा-जोशी
विधायक डॉ. गोपाल जोशी ने कहा कि मैं इस बार चुनाव नहीं लडूंगा, लेकिन कांग्रेस की हैट्रिक तय है। तीसरी बार सब मिलकर कांग्रेस को हराएंगे। शहर जिलाध्यक्ष डॉ. सत्य प्रकाश आचार्य ने कहा कि हम 'बूथ जीता तो चुनाव जीताÓ नीति पर काम करेंगे। कार्यक्रम में दाऊ लाल हर्ष, अशोक प्रजापत, पीयूष पुरोहित, अशोक आचार्य आदि मौजूद थे।