बीकानेर

यहां भाजपा में सभी प्रत्याशी स्नातक, कांग्रेस पार्टी में पांच

बीकानेर. विधानसभा चुनाव में मतदान और मतगणना के बाद ही जीत-हार का फैसला सामने आएगा, लेकिन चुनाव मैदान में शिक्षित प्रत्याशियों के मामले में भाजपा ने कांग्रेस से बाजी मार ली है। भाजपा ने जिले की सभी सातों सीटों पर स्नातक और स्नातकोत्तर तक पढ़ाई करने वाले उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारा है, जबकि इस मामले में कांग्रेस भाजपा से थोड़ी पीछे रही है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 Nov 2018, 9:54 AM IST
Rajasthan election - Candidate education qualification
Rajasthan election - Candidate education qualification


बीकानेर. विधानसभा चुनाव में मतदान और मतगणना के बाद ही जीत-हार का फैसला सामने आएगा, लेकिन चुनाव मैदान में शिक्षित प्रत्याशियों के मामले में भाजपा ने कांग्रेस से बाजी मार ली है। भाजपा ने जिले की सभी सातों सीटों पर स्नातक और स्नातकोत्तर तक पढ़ाई करने वाले उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारा है, जबकि इस मामले में कांग्रेस भाजपा से थोड़ी पीछे रही है।

कांग्रेस पांच प्रत्याशी स्नातक व स्नातकोत्तर डिग्री धारी हैं, जबकि दो प्रत्याशी दसवीं व मिडिल तक पढ़े-लिखे हैं। भाजपा और कांग्रेस की ओर से जिले की सात सीटों पर उतारे गए १४ उम्मीदवारों में १२ स्नातक हैं। इनमें तीन एलएलबी डिग्री धारी और चार स्नातकोत्तर हैं। एक प्रत्याशी एमबीबीएस भी है। बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में दोनों पार्टियों के उम्मीदवार डॉक्टरेट की डिग्री प्राप्त हैं।

डॉ. मेघवाल हैं एमबीबीएस
पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी डॉ. गोपाल जोशी और कांग्रेस के डॉ. बीडी कल्ला, नोखा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के बिहारीलाल बिश्नोई ने स्नातक के साथ एलएलबी की डिग्री ली हुई है। वहीं खाजूवाला विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी डॉ. विश्वनाथ मेघवाल एमबीबीएस चिकित्सक हैं। वहीं भाजपा प्रत्याशी सिद्धि कुमारी, कांग्रेस के डॉ. कल्ला, वीरेन्द्र बेनीवाल और गोविन्दराम मेघवाल स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त हैं। श्रीडूंगरगढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी मंगलाराम गोदारा मिडिल और बीकानेर पूर्व से कांग्रेस के ही कन्हैयालाल झंवर दसवीं तक शिक्षा प्राप्त हैं।
जिले के प्रत्याशियों की शिक्षा योग्यता

भाजपा प्रत्याशी शिक्षा
डॉ. गोपाल जोशी बीए, एलएलबी
सिद्धि कुमारी बीए, एमए
सुमित गोदारा बीए, एमबीए
डॉ. विश्वनाथ एमबीबीएस
पूनम कंवर बीएससी
ताराचंद सारस्वत बीए
बिहारी बिश्नोई एलएलबी

कांग्रेस प्रत्याशी शिक्षा
डॉ. बीडी कल्ला एमए, एलएलबी
वीरेन्द्र बेनीवाल एमकॉम
गोविन्दराम मेघवाल एमए
भंवर सिंह भाटी बीए
रामेश्वरलाल डूडी बीकॉम
कन्हैयालाल झंवर दसवीं
मंगलाराम गोदारा मिडिल

Published on: