बीकानेर

Rajasthan Heatwave: राजस्थान में गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड, श्रीगंगानगर रहा सबसे गर्म; इन 6 शहरों में पारा 45 डिग्री पार

Rajasthan Heatwave Alert: जून का दूसरा हफ्ता शुरू होने से पहले ही राजस्थान में भीषण गर्मी ने आमजन की दिनचर्या पर असर डाल दिया।

2 min read
Jun 09, 2025
छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी गर्मी की तपिश! अगले 4 दिन में 3-4 डिग्री चढ़ेगा पारा, 14 अप्रैल से लू के आसार(photo-patrika)

Rajasthan Heatwave Alert: बीकानेर। जून का दूसरा हफ्ता शुरू होने से पहले ही बीकानेर में रविवार को भीषण गर्मी ने आमजन की दिनचर्या पर असर डाल दिया। सुबह 10 बजे के बाद ही मुय मार्गों पर आवागमन कम होने लगा और दोपहर एक बजे के बाद तो सड़कों पर सन्नाटा पसर गया।

मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो प्रदेश में श्रीगंगानगर (47.4 डिग्री) के बाद सबसे अधिक रहा। गर्मी का असर इतना जबरदस्त रहा कि दोपहर के समय लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से निकले। शहर के कई हिस्सों में आमजन ने स्वयं छांव व पानी की व्यवस्था की। वहीं पक्षियों के लिए भी पाळसिए और पानी की टंकियां लगाई गईं।

पेय पदार्थों की बिक्री में उछाल

तेज गर्मी के कारण गन्ने के रस, छाछ, शिकंजी और आइसक्रीम की मांग अचानक बढ़ गई है। दुकानदारों के मुताबिक, बिक्री में करीब दोगुना उछाल आया है। गन्ने का रस, छाछ, शिकंजी और पाइनेपल शेक सबसे ज्यादा बिक रहे हैं।

पिछले पांच दिन का तापमान ट्रेंड

दिन अधिकतम न्यूनतम
रविवार 46.0 29.7
शनिवार 45.2 31.4
शुक्रवार 43.2 29.4
गुरुवार 41.0 27.0
बुधवार 36.5 24.8

राजस्थान में टॉप पर तपिश

श्रीगंगानगर: 47.4
बीकानेर: 46.0
बाड़मेर: 45.9
चूरू: 45.6
फलोदी: 45.4
जैसलमेर: 45.2
कोटा: 45.0

और बढ़ेगी गर्मी

मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिनों में तापमान और बढ़ने की चेतावनी दी है। बीकानेर संभाग में हीटवेव के साथ धूलभरी हवाओं के आसार बताए गए हैं। तापमान 47 डिग्री या उससे ऊपर जा सकता है।

पत्रिका सलाह

दिन के गर्म समय (12 से 4 बजे) घर से बाहर न निकलें।
पानी और तरल पदार्थ भरपूर मात्रा में लें।
धूप में निकलते समय सिर ढकें और हल्के कपड़े पहनें।

Also Read
View All