बीकानेर

Rajasthan News : DEO बीकानेर की चेतावनी, अगर ड्यूटी निरस्त कराने की लगाई सिफारिश तो मिलेगा नोटिस

Rajasthan News : जिला शिक्षा अधिकारी बीकानेर गजानंद सेवग ने कहा जिस शिक्षक की ड्यूटी परीक्षा के लिए लगाई गई है, उन्हें मुख्यालय छोड़ने की अनुमति नहीं है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 Dec 2024, 3:27 PM IST
Rajasthan News DEO Bikaner Warning if You Recommend Cancellation of Duty Get a Notice

Rajasthan News : वरिष्ठ शिक्षक भर्ती (संस्कृत) परीक्षा के लिए जिन शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। अगर उन्होंने निरस्त कराने के लिए किसी से सिफारिश कराई तो उन्हें नोटिस दिया जाएगा। इस समय शीतकालीन अवकाश के चलते शिक्षक परिवार सहित घूमने के लिए कार्यक्रम बनाया था, लेकिन कई शिक्षकों की भर्ती परीक्षा के लिए ड्यूटी लग गई है। ऐसे में शिक्षक जोड़तोड़ करके अपनी ड्यूटी निरस्त कराने की जुगाड़ में लगे हुए हैं।

परीक्षा में 1545 शिक्षकों की लगाई गई ड्यूटी

वरिष्ठ शिक्षक भर्ती (संस्कृत) परीक्षा 29 दिसंबर से शुरू होगी जो तीन दिन तक चलेगी। इस परीक्षा के लिए 56 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं और 1545 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है।

शिक्षक ड्यूटी से नदारद मिले तो उनके कार्रवाई तय

जिला शिक्षा अधिकारी बीकानेर गजानंद सेवग ने बताया कि जिस शिक्षक की ड्यूटी परीक्षा के लिए लगाई गई है, उन्हें मुख्यालय छोड़ने की अनुमति नहीं है। इसके अलावा किसी की ड्यूटी भी निरस्त नहीं की जाएगी। साथ ही जो शिक्षक ड्यूटी से नदारद मिले तो उनके खिलाफ सतत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने बताया कि सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूलों को परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। निजी स्कूलों के परीक्षा केन्द्रों में 75 प्रतिशत सरकारी शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है।

Updated on:
26 Dec 2024, 3:27 PM IST
Published on: