बीकानेर

Good News: राजस्थान के किसानों को अगर जाना है विदेश तो ये है अंतिम मौका, यहां देखें आवेदन की लास्ट डेट

Bikaner News Update : अब आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 25 सितंबर तक कर दी है।
1 minute read
• •
Updated: 16 Sep 2024, 2:23 PM IST
Feature image

Bikaner News : नॉलेज एनहांसमेंट प्रोग्राम के तहत प्रदेश से 100 प्रगतिशील युवा किसानों को विदेश यात्रा पर भेजे जाने का निर्णय लिया गया है। इस निर्णय के तहत बीकानेर संभाग से 67 इच्छुक किसानों ने विदेश यात्रा पर जाने के लिए आवेदन किया है।

उद्यान आयुक्तालय ने अब आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 25 सितंबर तक कर दी है। कृषि अधिकारी मुकेश गहलोत ने बताया कि उद्यान आयुक्तालय ने किसानों के चयन के मापदंड में कुछ संशोधन भी किया है। पहले एक हैक्टेयर न्यूनतम पात्रता रखी गई थी। अब अजा, अजजा व महिला किसानों को उचित प्रतिनिधित्व देने के मद्देनजर इस श्रेणी के किसानों के लिए 0.5 हैक्टेयर किया गया है।

साथ ही इस श्रेणी के कृषकों के लिए 5 अतिरिक्त बोनस स्कोर का प्रावधान भी किया गया है। वहीं, अधिकतम आयु सीमा को बढ़ा कर 50 से 55 किया गया है। युवा कृषक का भू स्वामित्व पिता के नाम होने की स्थिति में नोशनल शेयर के आधार पर भू स्वामित्व के लिए विचार किया जाएगा।

संयुक्त निदेशक (कृषि) कैलाश चौधरी ने बताया कि कृषि पशुपालन क्षेत्र के विभिन्न तकनीकी नवाचारों में प्राप्त सभी तरह के पुरस्कार चयन प्रक्रिया के लिए स्वीकार किया जा सकते हैं। यदि किसान ने लाइवस्टॉक या कृषि डिप्लोमा कर रखा है, तो इसे मापदंड में स्नातक के समान माना जाएगा। न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास ही रखी गई है।

दो या दो से अधिक किसानों के समान स्कोर की स्थिति में अधिक आयु वाले किसान को प्राथमिकता दी जाएगी। स्कोरिंग के समय युवा किसान को स्वयं मिले अवार्ड ही मान्य होंगे। पिता के नाम से मिले अवार्ड को स्कोर में शामिल नहीं किया जाएगा। शेष मापदंड पूर्व की भांति यथावत रहेंगे।

Updated on:
16 Sep 2024, 2:23 PM IST
Published on: