Tonk News : जयपुर, अजमेर व टोंक जिले की लाइफलाइन कहे जाने वाले बीसलपुर बांध के इस बार सातवीं बार पूर्ण जलभराव होकर छलकने के साथ ही जिले में इस बार फिर से किसानों को सिंचाई का पानी मिलने की खुशी छाई हुई है। ऐसे में टोंक जिले के राजमहल कस्बे में लोग आज 'गांव बहार' नामक उत्सव मना रहे हैं जिसमें जिले के साथ ही कोटा, बूंदी, भीलवाड़ा, जयपुर, अजमेर, सवाईमाधोपुर जिलों से आज हजारों लोगों की भीड़ राजमहल में जुटेगी।