छवि राजावत एक सैन्य परिवार से ताल्लुक रखती हैं। वे महावीर चक्र विजेता ब्रिगेडियर रघुवीर सिंह की पोती हैं। उनके दादा भी करीब दो दशक पहले इसी सोडा गांव के सरपंच रह चुके थे। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और कॉर्पोरेट करियर छवि राजावत के करियर की बात करें तो उन्होंने सरपंच बनने से पहले उन्होंने टाइम्स ऑफ इंडिया, कार्लसन ग्रुप ऑफ होटल्स और टेलीकॉम कंपनी एयरटेल जैसे शीर्ष कॉर्पोरेट घरानों में कई वर्षों तक काम किया था। लेकिन फिर ग्रामीणों की सेवा के लिए मोटी कमाई वाले कॉर्पोरेट करियर को अलविदा कहा था।