बीकानेर

तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती: 5873 पदों के लिए कट ऑफ मार्क्स जारी

राजस्थान अध्यापक सीधी भर्ती 2016 (संशोधित) के तहत कट ऑफ माक्र्स शनिवार को जारी किए गए।

2 min read
Jan 31, 2018
Rajasthan Third Grade Teacher
Third Grade Teacher

बीकानेर। राजस्थान प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक सीधी भर्ती 2016 (संशोधित) के तहत गैर अनुसूचित क्षेत्र (नोन टीएसपी एरिया) के लिए दस्तावेज सत्यापन के लिए चयनित अभ्यर्थियों के वर्गवार कट ऑफ माक्र्स शनिवार को जारी किए गए।

प्रारम्भिक शिक्षा निदेशक पीसी किशन ने बताया कि राजस्थान प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक सीधी भर्ती 2016 (संशोधित) गैर अनुसूचित क्षेत्र के विज्ञापित पदों की संख्या तक अभ्यर्थियों की ओर से ऑन लाइन भरे गए आरटीईटी 2011/आरटीईटी 2012/आरईईटी 2015 के अधिकतम प्राप्तांक प्रतिशत का 70 प्रतिशत एवं स्नातक परीक्षा के कुल प्राप्तांक प्रतिशत का 30 प्रतिशत लेकर कुल 100 प्रतिशत के आधार पर दस्तावेज सत्यापन के लिए वर्गवार कट ऑफ मार्क्स जारी किए गए हैं। जो विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध है।

निदेशक ने बताया कि द्वितीय स्तर पर हिन्दी विषय में 100 पदों के लिए, अंग्रेजी में 4 हजार 768 पदों, विज्ञान/गणित में 927 पदों पर, विशेष शिक्षक के 78 सहित कुल 5 हजार 873 पदों के लिए कट ऑफ माक्र्स जारी किए गए हैं। दस्तावेज सत्यापन के लिए चयनित अभ्यर्थियों की प्रोविजनल सूची व जिला आवंटन की सूची अलग से विभागीय वेबसाइट पर जारी की जाएगी। यह परिणाम उच्च न्यायालय जोधपुरजयपुर में विभिन्न विषयक लम्बित प्रकरणों के अंतिम निर्णय और राज्य सरकार के स्तर पर लिए जाने वाले अंतिम निर्णय के अनुसार रहेगा।

Published on:
31 Jan 2018 03:54 pm