13 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर
लो फ्लोर बस ड्राइवर ने यात्रियों से की जमकर गाली गलौज, महिलाएं हुई शर्मसार, देखें वीडियो
Play video

लो फ्लोर बस ड्राइवर ने यात्रियों से की जमकर गाली गलौज, महिलाएं हुई शर्मसार, देखें वीडियो

राजस्थान चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सामने कानोता जाने वाली लो फ्लोर बस का है। बस के कन्डक्टर और ड्राइवर ने यात्रियों से गाली गलौज करना शुरू कर दिया।

Google source verification

जयपुर। शहर के सार्वजनिक परिवहन की लाइफ लाइन मानी जाने वाली लो फ्लोर कर्मचारियों की बेपरवाही की समय समय पर चर्चा होती रहती है। लेकिन सोमवार को उस वक्त यात्रियों को बेहद परेशानी हुई जब लो फ्लोर बस के कर्मचारियों ने बस को बीच सडक पर खड़ा कर दिया।

मामला राजस्थान चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सामने कानोता जाने वाली लो फ्लोर बस का है। बस के कन्डक्टर और ड्राइवर ने यात्रियों से गाली गलौज करना शुरू कर दिया। बस यात्रियों को जमकर धमकाया। इस दौरान बस में बैठी महिलाएं शर्मसार से हुई।

इस दौरान बस में बैठे एक यात्री ने इसका वीडियो बना लिया। वीडियो में ड्राइवर वीडियो बनाने वाली सवारी को गाली देते हुए कह रहा है कि कंडक्टर के बिना गाड़ी नहीं चलेगी। तेरे में जोर हो तो मेरा कुछ बिगाड़ के बताना, राकेश कुमार बोलते हैं मुझको। इसके बाद ड्राइवर ने एक महिला को भी भला बुरा कहा।

ये भी पढ़ें

image