बीकानेर

Rajasthan Weather Today: राजस्थान में एकाएक गिरा 5 डिग्री पारा, कुछ ऐसा रहा इस जिले का मौसम

Rajasthan Weather Today: कई दिनों से निकल रही तेज धूप का असर गुरुवार को कमजोर हो गया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 20 Sep 2024, 2:16 PM IST
Feature image

Bikaner Weather News: कई दिनों से निकल रही तेज धूप का असर गुरुवार को कमजोर हो गया। इस वजह से अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। इसके साथ ही रात को हल्की सर्दी का अहसास होने से न्यूनतम तापमान भी गिर गया है। हल्की-सी सिहरन का अहसास भी होने लगा है।

गुरुवार की सुबह लोग उठे, तो आसमान साफ था। धूप भी निकली। हालांकि, बाद में बादलों की आवाजाही शुरू हो गई, जो दिन भर रही। इस वजह से चटख धूप नहीं हो पाई और मौसम सुहावना बना रहा। हालांकि बीकानेर में दोपहर में एक बार बरसात की उम्मीद बंधी थी, लेकिन बादल बिना बरसे ही चले गए।

मौसम के इसी नर्म रुख के चलते गुरुवार को अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि बुधवार को यह 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इसी तरह न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि एक दिन पहले 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। देर रात को मौसम भी बदलने लगा है। छतों पर सोने वाले लोगों ने चद्दर ओढ़ना शुरू कर दिया है। श्राद्ध के बाद मौसम में और परिवर्तन की संभावना है।

Updated on:
20 Sep 2024, 2:16 PM IST
Published on: