बीकानेर

प्रतिपक्ष नेता रामेश्वर डूडी का बड़ा बयान, इस बात से नाराज़ हो कहा – ‘नोखा से नहीं लड़ूंगा चुनाव’

प्रतिपक्ष नेता रामेश्वर डूडी का बड़ा बयान, इस बात से नाराज़ हो कहा - 'नोखा से नहीं लड़ूंगा चुनाव'
less than 1 minute read
Nov 18, 2018
Feature image

बीकानेर।

राजस्थान में चल रही सियासी सरगर्मियों के बीच बड़ी खबर है। प्रदेश कांग्रेस ने जारी की प्रत्याशियों की पहली सूची में जहां रामेश्वर डूडी को नोखा से टिकट दिया गया है। वहीं डूडी का इस सीट से चुनाव लड़ने को लेकर बड़ा बयान सामने आ रहा है।

डूडी ने जारी बयान में कहा कि कन्हैयालाल झंवर का टिकट काटना गलत है, अगर झंवर को टिकट वापस नही दिया गया, तो चुनाव नही लड़ूंगा। डूडी कन्हैयालाल झंवर की टिकिट काटने की बात से नाराज हैं। इस दौरान डूडी ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि अगर वापस टिकिट नही दी तो मैं चुनाव नही लडूंगा।

हाल ही में बीकानेर पूर्व से नोखा के कन्‍हैयालाल झंवर को कांग्रेस से टिकट दी गई थी। लेकिन अभी बीकानेर पूर्व से कन्‍हैयालाल झंवर की टिकट काटकर यशपाल गहलोत को टिकट दे दी गई। यशपाल गहलोत को पहले बीकानेर पश्चिम से बी डी कल्‍ला की टिकट काटकर दी गई थी। अब बीडी कल्‍ला को पश्चिम की टिकट दी गई है। इसके विरोध में नोखा से कांग्रेस प्रत्‍याशी रामेश्‍वर डूडी ने कहा कि अगर कन्‍हैयालाल झंवर को वापिस टिकट नहीं दी गई तो वह चुनाव नहीं लडेंगे। इसका एक वीडियो भी वायरल हुआ है जो सभी सोशल नेटवर्क पर जोरों से चल रहा है।

Published on:
18 Nov 2018 04:42 pm
Also Read
View All
Bikaner: महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में सेना के वाहनों से डीजल चोरी, एक माह बाद दर्ज हुआ मामला

राजस्थान में जल्द सरकारी नौकरी छोड़ने वालों के लिए अ​ब सख्त नियम, अवकाश मामले में महिला कर्मचारियों को बड़ी राहत

राजस्थान में कांग्रेस नेता से मारपीट मामले में बड़ी कार्रवाई, पूर्व पार्षद का बेटा गिरफ्तार; अब तक 8 आरोपी अरेस्ट

Rajasthan Politics : ‘मेरी टिकट कटी नहीं, चोरी हुई है’, बीकानेर कांग्रेस जिलाध्यक्ष से मारपीट करने वाले ‘फरार’ शख्स के बैक-टू-बैक दो वीडियो, किया ‘खुलासा’!

Rajasthan Politics : बीकानेर जिलाध्यक्ष मदन मेघवाल से मारपीट का ‘महिला नेत्री’ कनेक्शन, कांग्रेस पार्टी में खलबली