बीकानेर

माँ के साथ मारपीट नाबालिग से दुष्कर्म, दो गिरफ्तार

महाजन. यहां थाने में मंगलवार रात नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का आरोप लगाकर मामला दर्ज करवाया गया है। सीआई रमेश कुमार सर्वटा ने बताया कि नाबालिग की मां ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि मंगलवार शाम वह खेत से घर आई तो मांगीलाल नायक उसकी नाबालिग पुत्री को कमरे में लेकर शराब पी रहा था। आरोपी ने गेट भी बन्द कर रखा था। पीडि़ता ने गेट खोलकर शोर मचाया तो आरोपी का भाई राकेश व पिता मघाराम नायक भी आ गए और उसके साथ तीनों ने मारपीट की। महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी मांगीलाल ने उसकी पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 1 Nov 2018, 11:01 AM IST
Rape of minor
Rape of minor


महाजन. यहां थाने में मंगलवार रात नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का आरोप लगाकर मामला दर्ज करवाया गया है। सीआई रमेश कुमार सर्वटा ने बताया कि नाबालिग की मां ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि मंगलवार शाम वह खेत से घर आई तो मांगीलाल नायक उसकी नाबालिग पुत्री को कमरे में लेकर शराब पी रहा था। आरोपी ने गेट भी बन्द कर रखा था। पीडि़ता ने गेट खोलकर शोर मचाया तो आरोपी का भाई राकेश व पिता मघाराम नायक भी आ गए और उसके साथ तीनों ने मारपीट की। महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी मांगीलाल ने उसकी पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

स्थानीय पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए मुकदमा दर्ज होने के करीब १८ घण्टों में ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सीआई रमेश कुमार सर्वटा ने बताया कि पुलिस ने मामले की गम्भीरता को देखते हुए मुख्य आरोपी मांगीलाल नायक व मघाराम नायक को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को गुरुवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

विवाहिता के साथ देवर ने किया दुष्कर्म
नापासर. हेमेरां गांव में घुसकर विवाहिता के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में देवर के खिलाफ बुधवार को मामला दर्ज करवाया गया है। कार्यवाहक थानाधिकारी नवदीपसिंह ने बताया कि हेमेरां निवासी पीडि़ता ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि वह मंगलवार शाम घर पर बच्चों के साथ थी। तभी उसका देवर आया व बच्चों को टॉफी लाने का कहकर भेज दिया तथा उसके साथ दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर उसका पति आया तो आरोपी ने दोनों के साथ मारपीट की और फरार हो गया। पुलिस ने पीडि़ता का मेडिकल मुआयना करवाकर मामला दर्ज कर लिया है।

Published on: