
power theft
नोखा. कस्बे के एक सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य को निजी मेले के लिए खेल मैदान देना महंगा पड़ गया है। मेले में हजारों रुपए की बिजली चोरी पकड़ी है। विद्युत निगम ने स्कूल में छापा मारकर कनेक्शन काट दिया है और बिजली मीटर उखाड़कर ले आए हैं। साथ ही बिजली चोरी करने के आरोप में एक लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है। इस जुर्माना राशि का डिमांड नोटिस भी स्कूल के नाम से निकाला गया है।
ऐसी स्थिति में इतनी भारी-भरकम राशि का जुर्माना अब कौन भरेगा? स्कूल का कटा हुआ बिजली कनेक्शन कब तक वापस जुड़ पाएगा? इस तरह के कई सवाल भी खड़े हो गए हैं। वहीं बिजली विभाग के अधिकारियों का यह भी कहना है कि सात दिन में डिमांड नोटिस की राशि जमा नहीं कराई गई, तो संबंधित के खिलाफ विभागीय थाने में बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
बिजली चोरी खेल
विभागीय अधिकारियों के मुताबिक राजकीय राठी उच्च माध्यमिक स्कूल परिसर में निजी मेले में अस्थायी बिजली कनेक्शन लेने के लिए पहले आयोजकों ने विभाग के पास फाइल लगाई थी। विभाग ने कनेक्शन देने के लिए उनको करीब ८२ हजार रुपए का डिमांड नोटिस जारी किया। मेला आयोजक ने राशि ज्यादा होने का हवाला देते हुए जनरेटर चलाकर काम निकालने की बात कहकर कनेक्शन नहीं लिया। बाद में आयोजकों ने स्कूल में सर्विस लाइन में कट लगाकर बिजली चोरी करना शुरू कर दिया।
चोरी पूछकर नहीं की
मेला लगाने के लिए शर्तों पर स्कूल परिसर किराए पर दिया है। मेले के लिए बिजली चोरी करने के बारे में उनसे कोई बात नहीं हुई। मेले में स्कूल कनेक्शन से चोरी करने पर कनेक्शन काट दिया है।
राजेंद्र कुमार, प्रधानाचार्य राजकीय राठी उमा स्कूल नोखा।
जुर्माना जमा नहीं कराने पर कराएंगे मामला दर्ज
स्कूल कनेक्शन की सर्विस लाइन में कट लगाकर निजी मेले में रोजाना हजारों रुपए की बिजली चोरी कर रहे थे। सूचना पर कार्रवाई करते हुए कनेक्शन काटकर, सर्विस लाइन व मीटर को जब्त किया गया है। अब करीब एक लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। सात दिन में राशि जमा नहीं कराने पर विभाग के बिजली चोरी थाने में मामला दर्ज कराया जाएगा।
नंदकिशोर मीणा, जेईएन बिजली विभाग नोखा।
Published on:
01 Nov 2018 10:04 am
बड़ी खबरें
View Allबीकानेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
