बीकानेर

रोडवेज की बनाई योजना नहीं हो रही कारगार साबित

रोडवेज के मिशन कनेक्टिविटी में किसी ने अभी तक रुचि नहीं दिखाई है। रोडवेज प्रशासन को इसके लिए अभी तक सुझावों का इंतजार है।
2 min read
• •
Updated: 20 Nov 2017, 2:14 PM IST
roadways bus
रोडवेज बस

बीकानेर . रोडवेज के मिशन कनेक्टिविटी में किसी ने अभी तक रुचि नहीं दिखाई है। रोडवेज प्रशासन को इसके लिए अभी तक सुझावों का इंतजार है। रोडवेज ने यात्रीभार बढ़ाने के लिए इस तरह की योजना बनाई थी, लेकिन इसके सकारात्मक परिणाम अभी तक नहीं आए हैं।

पिछले दिनों रोडवेज प्रबंधन ने मिशन कनेक्टिविटी को लेकर कवायद शुरू की थी, ताकि जिन रूटों अथवा गांवों में रोडवेज की बसें नहीं चलती, वहां बसों का संचालन किया जा सके। इसके लिए रोडवेज की वेबसाइट पर भी सुझाव मांगे गए थे।


यह होना था
जिन गांवों तक रोडवेज बसें नहीं जा रही हैं और वहां ग्रामीण यदि रोडवेज बसों का संचालन करवाना चाहते हैं तो उन्हें वहां के रूटों पर चलने वाली निजी बसों की संख्या, किराया, यात्रीभार, मार्ग पर पडऩे वाले बस स्टैण्ड, दूरी आदि की सूचना आरएसआरटीसी की साइट पर मेल करनी थी। हालांकि प्रबंधन के पास अभी एेसे सुझाव नहीं आए हैं।
ज्यादा लोगों को जोडऩा है

प्रयास है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को रोडवेज से जोड़ा जाए। मिशन कनेक्टिविटी के तहत कवायद शुरू की थी। प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर रोडवेज की दस्तक होनी चाहिए। इस मिशन को लेकर लोगों के सुझाव का इंतजार है।
रवि सोनी, आगार प्रबंधक

यातायात नियमों की पालना के संकल्प का आग्रह

बीकानेर. प्रादेशिक परिवहन कार्यालय एवं सड़क सुरक्षा समिति, बीकानेर की ओर से रविवार को रोटरी सभागार में विश्व स्मरण दिवस मनाया गया। सड़क सुरक्षा समिति के सचिव राजेश मुंजाल ने कहा कि इस अवसर पर सड़क दुर्घटनाओं में दिवंगत होने वाले लोगों को मोमबत्ती प्रज्वलित कर और पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।

इस अवसर पर एडीएम प्रशासन यशवंत भाखर ने कहा कि ट्रैफि क नियमों की पालना बहुत अनिवार्य है। देश में रोजाना चार सौ लोग सड़क दुर्घटनाओं के कारण प्राण गंवा रहे हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए समाजसेवी नरेश चुघ ने कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों के लिए जनचेतना आवश्यक है और इस कार्य के लिए वे सदा तत्पर हैं।

यातायात निरीक्षक सुमेर सिंह इंदा, जिला परिवहन अधिकारी ग्रेस कुमार अग्रवाल ने यातायात नियमों के पालन के लिए संकल्प लेने का आग्रह किया। सड़क सुरक्षा समिति के सचिव राजेश मुंजाल, पैपा के प्रदेश समन्वयक गिरिराज खैरीवाल ने भी विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर विनोद राठौड़, सीमा माथुर, बनवारीलाल शर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Published on: