4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिजली चोरी के नायाब तरीकों को देखकर अधिकारी भी रह गए दंग

वसूली अभियान एवं विद्युत चोरी पकडऩे के लिए बनाए गए विशेष दल में शामिल अधिकारियों ने की बड़ी कार्रवाई ।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

dinesh kumar swami

•

Updated: 20 Nov 2017, 1:05 PM IST

power theft

बिजली चोरी

बीकानेर .जोधपुर डिस्कॉम बीकानेर वृत्त के उपखण्ड जसरासर में राजस्व वसूली अभियान एवं विद्युत चोरी पकडऩे के लिए बनाए गए विशेष दल में शामिल अधिकारियों ने रविवार को बड़ी कार्रवाई की। उन्होंने अनाधिकृत रूप से चल रहे पांच ट्रांसफार्मरों को जब्त करने के साथ ही ग्यारह केवी की विद्युत लाइन तथा पोल को हटाकर बिजली चोरी के प्रकरणों को पकड़ा।

डिस्कॉम के अधिकारियों की मानें तो अधिशासी अभियंता (सतर्कता) पीके माथुर, सहायक अभियंता (सतर्कता) अब्दुल माजिद, सहायक अभियंता जवानाराम जाट, कनिष्ठ अभियंता मनोज कुमार मीणा व पंकज धनना ने गजसुखदेसर गांव की रोही व उडसर रोही से बारह लाख रुपए की बकाया राशि के चलते तीन ट्रांसफार्मरों को उतारने की कार्रवाई के साथ ही उनके बिजली कनेक्शन काटने की कार्रवाई की गई।

इसी प्रकार ओड़ेली और थावरिया रोही में अवैध कनेक्शन के लिए लगाई गई ११ हजार केवी की लाइन को काटने के साथ ही विद्युत पोल को हटाया गया। तीसरी कार्रवाई लालासर साथरी रोही में दो अवैध ट्रांसफार्मरों जब्त किए गए एवं संबंधित आरोपितों की वीसीआर भरी गई।

अधिकारियों को देख भागने लगे
बताया जाता है कि जोधपुर डिस्कॉम के अधिकारी जब बिजली चोरी के प्रकरणों को पकडऩे के लिए गांवों में पहुंचे तो वहां के लोग रोही से भागते नजर आए। स्थानीय ग्रामीणों ने बिजली चोरी के लिए ट्रांसफार्मरों को ऊंट गाड़ों और ट्रैक्टरों पर फिट कर रखा था। जिन्हें अधिकारियों ने मौके से जब्त कर लिया।

नाम जुड़वाने वालों का इंतजार करते रहे अधिकारी
बीकानेर. वोटर लिस्ट और राशन कार्ड में नाम जुड़वाने के लिए रविवार को वार्ड १४ में जिला प्रशासन की ओर से लगाए गए शिविर में अधिकारियों को लोगों का घंटों इंतजार करना पड़ा। असल में शिविर का प्रचार-प्रसार नहीं होने के कारण अधिकारियों को इस स्थिति का सामना करना पड़ा।

बताया जाता है कि वार्ड वाइज लगाए गए इन शिविरों की जानकारी वार्ड पार्षदों को भी नहीं है। ज्ञात हो कि शहर के विभिन्न वार्डों में इन दिनों वोटर लिस्ट सहित विभिन्न सूचियों में नाम जोडऩे व हटाने के लिए शिविर लगाए जा रहे हैं।