4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गुलाबी नगर में सीजन की सबसे सर्द रात, एक ही रात में तीन डिग्री गिरा पारा, अब तेज हवा के साथ बढेगी होगा कुछ ऐसा

मौसम विभाग का पूर्वानुमान, कोहरा व बादल छंटते ही पारे में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने पर बढ़ेगी सर्दी...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Dinesh Saini

•

Updated: 20 Nov 2017, 12:39 PM IST

Cold Night

जयपुर। प्रदेश में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के असर से बादलों की आवाजाही और कोहरे का असर बने रहने से जहां दिन में ठिठुरन महसूस हो रही है। वहीं दूसरी तरफ बीती रात राजधानी में रात के तापमान में आई रिकॉर्ड गिरावट ने शहर के बाशिंदों को ठिठुराया। हालांकि आज सुबह हवा की रफ्तार थमी रही, लेकिन हवा में मौजूद नमी के कारण सर्दी के तीखे तेवर महसूस हुए।

बीती रात गुलाबीनगर में सीजन की सबसे सर्द रात रही और न्यूनतम तापमान में पारा तीन डिग्री लुढक़ कर 12.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जो इस साल नवंबर माह में सबसे कम रहा है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार विक्षोभ अब प्रदेश से होकर गुजर रहा है और अगले 48 घंटे में कोहरे व बादलों की आवाजाही थमने व आसमान साफ होते ही दिन और रात के तापमान में पारा दो से चार डिग्री तक लुढकऩे पर हाडक़ंपाने वाली सर्दी का अहसास प्रदेश के बाशिंदों को हो सकता है।

पारे में रहेगा उतार-चढ़ाव
राजधानी में रात के तापमान में जहां गिरावट आई वहीं सुबह से दिन के तापमान में उतार चढ़ाव नजर आया। आज सुबह छह बजे दिन का तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहा जो सुबह नौ बजे 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बीते दिनों बादल छाए रहने व कोहरे के कारण दिन का तापमान सामान्य से नीचे दर्ज होने के कारण दिन में सर्दी के तेवर शहर में तीखे बने रहे हैं। अब आसमान साफ होने व तेज रफ्तार से उत्तर पूर्वी हवाएं चलने पर सर्दी के साथ गलन का अहसास होने के संकेत भी स्थानीय मौसम केंद्र ने जता दिए हैं।

मौसम ने बिगाड़ा रेलवे टाइम टेबल, ट्रेनें 12 घंटे तक लेट
मौसम में आए बदलाव ने रेलवे के टाइम टेबल को ही बदल दिया है। रोजाना दर्जनों ट्रेनें अपने तय समय से घंटों देरी से चल रही हैं, जिससे गंतव्य तक पहुंचने के लिए रेलयात्री रेलवे स्टेशनों पर इंतजार करने पर विवश हैं। रेलवे कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को उत्तर पश्चिम रेलवे जोन में संचालित हो रही भुज—बरेली आलाहजरत एक्सप्रेस 12 घंटे, सियालदाह-अजमेर एक्सप्रेस 14 घंटे, गोवाहाटी- बाड़मेर 06 घंटे, कामाख्या-जयपुर एक्सप्रेस 5.15 घंटे, हावड़ा- जोधपुर 05 घंटे और वाराणसी-जोधपुर मरूधर एक्सप्रेस 03 घंटे देरी से चल रही है।