बीकानेर

श्रीकोलायत मेला: कपिल सरोवर में शाही स्नान, व्यवस्था के लिए 150 पुलिसकर्मी तैनात

श्रीकोलायत मेले में के तीसरे दिन कपिल सरोवर में सर्व साधु समाज की ओर से सुबह 10 बजे शाही स्नान होगा।
2 min read
• •
Updated: 2 Nov 2017, 12:11 PM IST
Royal bath in Kapil Sarovar
कपिल सरोवर में शाही स्नान

श्रीकोलायत. श्रीकोलायत मेले में के तीसरे दिन गुरुवार को कपिल सरोवर में सर्व साधु समाज की ओर से सुबह १० बजे शाही स्नान होगा। रमता पंच दशनाम आह्वान अखाड़ा काशी के महंत सोमगिरि ने बताया कि गुरुवार को सभी सम्प्रदायों के संत गऊघाट से जुलूस के रूप में शंखनाद के साथ कस्बे के विभिन्न बाजारों व मुख्य मार्गाे से होते हुए कपि सरोवर के मुख्य घाट पर पहुुंचकर स्नान करेंगे। स्नान के बाद कपिल मुनि पादुका पूजन व महाआरती का कार्यक्रम होगा।

मेले के दौरान यातायात व कानून व्यवस्था को लेकर बुधवार को पुलिस उपअधीक्षक की अध्यक्षता में बैठक में प्रस्तावित व्यवस्था पर विचार विमर्श किया गया। पुलिस उपअधीक्षक नियाज मोहम्मद ने बताया कि मेले के दौरान कपिल सरोवर में श्रद्धालुओं के तीर्थ स्नान को लेकर अप्रिय घटना से बचाव के लिए जिला पुलिस की ओर से 31 सदस्यों का एसडीआरफ दल कपिल सरोवर के तीर्थ स्नान घाटों पर तैनात रहेगा। बैठक में थानाप्रभारी सतपाल मीणा, मगेजसिंह, सरपंच देवीसिंह भाटी, व्यापार मण्डल अध्यक्ष गणेशमल पंचारिया, ईमीलाल नैण, पन्नाराम पंवार, बजरंग दल के भगवानदेव सारस्वत, प्रहलाद सेवग, सुमेरङ्क्षसह, रामचन्द्र, संजय पुरोहित, खिंयाराम आदि मौजूद थे।

बेरिकेड्स लगाए
बुधवार को पुलिस थाना परिसर में व्यापार मण्डल, कस्बे के वरिष्ठ नागरिकों व बस संचालकों की बैठक हुई। इसमें आऊ से श्रीकोलायत-बीकानेर जाने वाली बसों के लिए महेन्द्रसिंह सर्किल होकर, बज्जू-फलोदी की ओर से आने जाने वाली बसों को बारह महादेव मंदिर तथा आवागमन के लिए कोटड़ी मार्ग होकर जाना पड़ेगा।

साथ ही मेला स्पेशल बसों का ठहराव स्थल पुलिस थाना के निकट तय किया गया है। यात्रियों की सुविधार्थ कस्बे में वाहनों को प्रतिबंधित करने के लिए बीकानेर ? सड़क पर प्रवेशद्वार, पंचायत समिति, दादू भवन, लोहिया रोड़ व बारह महादेव मन्दिर के निकट बेरिकेड्स लगाए जाएंगे।

सादा पोशाक में तैनात रहेंगे पुलिसकर्मी
पुलिस उपअधीक्षक नियाज मोहम्मद ने बताया कि मेले के दौरान कानून व शान्ति व्यवस्था के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण लालचन्द कायल के नेतृत्व में 150 का पुलिस जाब्ता लगाया जाएगा। इसमें 40 महिला पुलिसकर्मी भी शामिल हैं जो मेले के दौरान समाज कंटकों पर नजर रखने के लिए सादा पोशाक में पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। इस दौरान गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी।

Published on: