
बीकानेर जिले में कुल 4509 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं इस के लिए जिले में 13 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। इसमें बीकानेर शहर में 7, श्रीडंूगरगढ़ में 01, खाजूवाला में 01, श्रीकोलायत में 01, लूणकरणसर में 01 एवं नोखा में 02 परीक्षा केन्द्र है। परिक्षार्थियों को सुबह 11 से 11.30 बजे तक ही परीक्षा केन्द्र पर प्रवेश दिया जाएगा।
अनुपयोगी पुस्तकों का 30 जून से पहले करना होगा निस्तारण
बीकानेर. राज्य की माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक स्कूलों में नि:शुल्क वितरित में बची अनुपयोगी पाठ्यपुस्तकों की नीलामी की जाएगी। साथ ही ऐसी पाठ्य पुस्तकों को भी नीलाम किया जाएगा जो कोर्स बदलने के कारण अनुपयोगी हो गई है।
माध्यमिक शिक्षा निदेशालय के वित्तीय सलाहकार ब्रह्मदत्त शर्मा ने सभी संस्था प्रधानों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत अनुपयोगी पाठ्य पुस्तकों की नीलामी 30 जून तक कराने के आदेश दिए है। नीलामी से प्राप्त राशि राजकोष में जमा कराने की सूचना 7 जुलाई तक निदेशालय को भेजनी होगी।
विद्यार्थियों को कॅरियर गाइडेंस
बीकानेर. आरएसवी विद्यालय के कक्षा बारहवीं के विज्ञान एवं वाणिज्य-वर्ग के विद्यार्थियों की वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से कॅरियर काउंसलिंग का आयोजन किया गया। विद्यालय के ऑडिटोरियम में आयोजित लाइव कॅरियर काउंसलिंग में आरएसवी उच्च माध्यमिक विद्यालय के विज्ञान एवं वाणिज्य वर्ग के लगभग 200 विद्यार्थियों ने भाग लिया। लाइव कॅरियर काउंसलिंग में विद्यालय के विद्यार्थियों को व्यवसायी अर्चना गारोडिया गुप्ता ने दिल्ली से लाइव कॉफ्रेंसिंग से कॅरियर गाइडेन्स प्रदान की।
प्रतियोगी परीक्षाओं के बैच २३ से
बीकानेर. श्री क्लासेज ग्रुप ऑफ एज्यूकेशन संस्था में २३ अप्रेल से विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को लेकर बैच शुरू होंगे। इससे पूर्व शनिवार को सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें श्याम सोनी ने विद्यार्थियों को सफलता के गुर बताएं। संस्था के मैनेजिंग डायरेक्टर मनोज ने बताया कि संस्था में महिला सुपरवाइजर, एलडीसी, रेलवे, पुलिस, अध्यापक प्रथम, सैकेंड, कर सहायक आदि प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करवाई जाएगी।