बीकानेर

पीडि़त महिलाओं को इलाज के साथ मिलेगी विधिक सुविधा

हिला अधिकारिता विभाग की ओर से सखी वन स्टॉप सेंटर खोला गया है। इसका उद्घाटन विधायक डॉ. गोपाल जोशी ने किया।
2 min read
• •
Updated: 22 Sep 2017, 2:43 PM IST
sakhi one stop center inauguration at PBM hospital

पीबीएम अस्पताल में घरेलू हिंसा या अन्य किसी तरह से प्रताडि़त अथवा घायल होकर पहुंचने वाली महिलाओं को एक ही छत के नीचे इलाज के साथ विधिक सहायता मुहैया हो सकेगी। यहां महिला अधिकारिता विभाग की ओर से सखी वन स्टॉप सेंटर खोला गया है। गुरुवार को इसका उद्घाटन विधायक डॉ. गोपाल जोशी ने किया।

उन्होंने कहा कि पीडि़त महिलाओं को कानूनी सहायता के साथ शिक्षित करने का काम भी होना चाहिए। इससे उनमें आत्म विश्वास पैदा होगा और वह सामथ्र्यवान बन सकेंगी। जिला कलक्टर अनिल गुप्ता ने कहा कि सखी वन स्टॉप एक ऐसा प्लेटफार्म है, जहां पर कोई भी महिला जो हिंसा से प्रताडि़त है, वह आ सकती है। पीडि़त महिलाओं को हर क्षेत्र के विशेषज्ञ की सेवा उपलब्ध होगी।

पुलिस अधीक्षक सवाई सिंह गोदारा ने कहा कि पुलिस महकमा इस केन्द्र में महिला पुलिस अधिकारी की सेवाएं उपलब्ध कराएगा। हिंसा या अन्य कारणों से प्रताडि़त महिलाओं को एक ही छत के नीचे सभी सुविधाएं उपलब्ध कराना सराहनीय कदम है।

कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव रामअवतार सोनी, एसपी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरपी अग्रवाल, पीबीएम अधीक्षक डॉ. पीके बैरवाल, जिला कोषाधिकारी योगिता गोयल, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रविकांत वर्मा एवं युवा भारत संस्थान के सचिव दिनेश पांडे उपस्थित थे। महिला अधिकारिता विभाग की सहायक निदेशक मेघा रतन ने सखी वन स्टॉप सेन्द्र के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।

यह होगा सेंटर पर
सखी वन स्टॉप सेंटर पर एकल खिड़की के माध्यम से चिकित्सकीय, पुलिस एवं कानूनी मदद, परामर्शदाताओं की सुविधा, विधिक सहायता, अस्थायी आश्रय जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। केन्द्र पर कार्यरत सेवा प्रदाता युवा भारत संस्थान की ओर से उपलब्ध कराए गए हैं। केन्द्र प्रशासक, केस वर्कर, हेल्पर आदि शामिल है जो २४ घंटे अपनी सेवाएं देंगे।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से तीन सदस्यीय पैनल उपलब्ध करवाया गया तथा चिकित्सा, कानूनी, मनो सामाजिक परामर्श आदि की सेवाएं संबंधित विभाग से ली जाएगी। इस केन्द्र पर पीडि़ता को अधिकतम 5 दिन आश्रय, भर्ती अवधि में भोजन, एम्बुलेंस की सुविधा भी दी जाएगी।

Published on: