बीकानेर

निगम के 346  सफाई कर्मचारी हुए स्थाई

bikaner nagar nigam- वर्ष 2018 में हुई थी भर्ती, 390 में से 346 की परीविक्षा अवधि पूरी  

less than 1 minute read
Aug 25, 2020
निगम के 346  सफाई कर्मचारी हुए स्थाई

बीकानेर. नगर निगम में वर्ष 2018 में भर्ती हुए सफाई कर्मचारियों के नियमितिकरण आदेश जारी हो गए है। सोमवार को निगम आयुक्त मेघराज सिंह मीना ने वर्ष 2018 में भर्ती हुए 395 सफाई कर्मचारियों में से 346 सफाई कर्मचारियों की संतोषजनक परीविक्षा अवधि पूरी होने पर नियमितिकरण के आदेश जारी किए है। नियमितिकरण होने के बाद अब इन सफाई कर्मचारियों को पे मैट्रिक्स एल-1 में वेतन स्थिरीकरण 17700 हो गया है।

प्रोबेशन काल में ये कर्मचारी 12400 रुपए फिक्स वेतन पर कार्य कर रहे है। एचआर व डीए का लाभ भी कर्मचारियों को मिलेगा। नगर निगम में वर्ष 2018 में स्वीकृत 395 सफाई कर्मचारियों के पदों पर भर्ती प्रक्रिया सम्पन्न हुई थी। इनमें से पांच कर्मचारियों ने कार्यग्रहण नहीं किया। कार्यरत 390 सफाई कर्मचारियों में से 346 कर्मचारियों के नियमितिकरण आदेश जारी कर दिए गए है।

निगम मुख्य लेखाधिकारी जी एस रांकावत के अनुसार शेष कर्मचारियों की परीविक्षा अवधि पूरी होने के बाद नियमितिकरण आदेश जारी होंगे। अवकाश पर रहने, अनुपस्थित रहने आदि के कारण 44 सफाई कर्मचारियों की परीविक्षा अवधि पूरी नहीं हो पाई है। गौरतलब है कि सफाई कर्मचारियों के नियमितिकरण की मांग कर्मचारी संगठन कर रहे थे। सफाई कर्मचारियों के नियमितिकरण आदेश जारी होने पर सफाई कर्मचारी नेताओं ने प्रसन्नता जताई है।

Published on:
25 Aug 2020 12:58 am
Also Read
View All