बीकानेर

मेधावी छात्रा स्कूटी योजना में छात्राएं कर सकेंगी ऑनलाइन आवेदन

मांगीलाल बागड़ी राजकीय पीजी कॉलेज में मेधावी छात्राएं स्कूटी योजना के तहत 23 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगी।
2 min read
Feature image

नोखा. मांगीलाल बागड़ी राजकीय पीजी कॉलेज में मेधावी छात्राएं स्कूटी योजना के तहत २३ जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगी। प्राचार्य प्रो.सरबन सिंह ने बताया कि योजना के तहत कॉलेज में प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने वाली जिन छात्राओं ने १२वीं में ७५ प्रतिशत या इससे अधिक अंक प्राप्त किए हो तथा जिन्होंने ९वीं से १२वीं तक की पढ़ाई सरकारी स्कूल में की हो और जिनके परिवार की वार्षिक आय ढ़ाई लाख रुपए से कम हो, ऐसी मेधावी छात्राएं स्कूटी योजना में आवेदन कर सकती हैं।

इसी प्रकार बंजारा/ बालदिया/ लबाना, गाडिया लोहार/ गाडोलिया, गूजर/ गुर्जर, रायका/ रैबारी/ देबासी वर्ग की जिन छात्राओं ने प्रथम वर्ष में प्रवेश ले लिया है तथा केन्द्रीय/ राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड परीक्षा-2018 की 12वीं कक्षा में 50 प्रतिशत या इससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं और उनके परिवार की वार्षिक आय दो लाख से कम हो। ऐसी छात्राएं भी देवनारायण छात्रा स्कूटी योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। इसके लिए भी अंतिम तिथि २३ जुलाई ही होगी। स्कूटी योजना के तहत आवेदन करने के लिए छात्राओं को भामशाह नंबर, आधार नंबर, मूल निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, शैक्षणिक दस्तावेज और फीस रसीद दस्तावेजों की आवश्यकता होगी।

स्वीप प्लान शिविर आज
कॉलेज में गुरुवार को विधानसभा चुनाव-२०१८ के स्वीप प्लान के लिए एक दिवसीय शिविर का आयोजन होगा। शिविर में मतदाता जागरुकता, मतदान प्रक्रिया, मतदाता सूची में नाम जुड़वाने आदि से संबंधित जानकारी दी जाएगी।

एमए पूर्वाद्र्ध में आवेदन २३ तक
कॉलेज में स्नातकोत्तर पूर्वाद्र्ध में प्रवेश लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ाकर २३ जुलाई कर दी गई है। वहीं २५ जुलाई को प्रवेश के लिए मेरिट सूची जारी की जाएगी। बाद में ३० जुलाई तक मूल दस्तावेजों की जांच व फीस जमा कराई जा सकेगी। प्राचार्य प्रो. सरबन सिंह ने बताया कि इस सत्र में एमए हिन्दी में ६० सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। वहीं स्ववित्तपोषी योजना के तहत एम राजनीति विज्ञान में ४० सीट, समाजशास्त्र में ४० सीट, एमकॉम एबीएसटी में ४० सीट, एमएससी रसायन शास्त्र में २० सीट निर्धारित है।


छात्रवृत्ति आवेदन की अन्तिम तिथि ३१ को

लूणकरनसर. राज्य सरकार द्वारा महाविद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को दी जाने वाली छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन भरने की घोषणा की है। यहां राजकीय महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. बिन्दू भसीन ने बताया कि आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा के पत्रांक अनुसार मेधावी छात्रा स्कूटी योजना या देवनारायण छात्रा स्कूटी योजना एवं प्रोत्साहन राशि में आवेदन करने की अन्तिम तिथि 23 जुलाई है। वही मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृति योजना में आवेदन करने की अन्तिम तिथि 31 जुलाई है। उन्होंने बताया कि छात्रवृत्ति के लिए पात्र विद्यार्थी ई-मित्र अथवा इन्टरनेट के माध्यम से ऑनलाइन आवदेन कर सकते है।

Published on:
19 Jul 2018 12:58 pm
Also Read
View All
Rajasthan Politics : ‘मेरी टिकट कटी नहीं, चोरी हुई है’, बीकानेर कांग्रेस जिलाध्यक्ष से मारपीट करने वाले ‘फरार’ शख्स के बैक-टू-बैक दो वीडियो, किया ‘खुलासा’!

Rajasthan Politics : बीकानेर जिलाध्यक्ष मदन मेघवाल से मारपीट का ‘महिला नेत्री’ कनेक्शन, कांग्रेस पार्टी में खलबली

राजस्थान: कांग्रेस ने ‘पिता-पुत्र’ को 6 साल के लिए पार्टी से निकाला, बीकानेर जिलाध्यक्ष मदन मेघवाल से मारपीट के बाद सख्त एक्शन

निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस में ‘घमासान’, जिलाध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल से मारपीट के बाद अब ऑडियो ने बढ़ाई खलबली

बीकानेर शहर कांग्रेस अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल के साथ मारपीट, कुर्ता फाड़ा; सामने आया वीडियो