बीकानेर

पान मसाला और तंबाकू से भरे ट्रक को लिया कब्जे में, 12 लाख रुपए लगेगा जुर्माना

केन्द्रीय वस्तु एवं सेवाकर विभाग के अधिकारियों ने चूरू में पानमसाला और तंबाकू से भरे ट्रक को कब्जे में लिया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 17 Oct 2018, 9:00 AM IST
seized truck
seized truck

बीकानेर. केन्द्रीय वस्तु एवं सेवाकर विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को चूरू में पानमसाला और तंबाकू से भरे ट्रक को कब्जे में लिया। कर चोरी के आरोप में पकड़े गए ट्रक में भरे माल का भौतिक सत्यापन किया तो उसमें भरे पान मसाले और तंबाकू का बाजार मूल्य करीब २५ लाख रुपए पाया। सहायक आयुक्त महेन्द्र सिंह यादव ने बताया कि कर चोरी का सामान ला रहे ट्रक की जानकारी मिली थी। इसके बाद टीम को मौके पर तैनात किया गया।

टीम ने चूरू के राजमार्ग से निकले ट्रक को रोककर माल के दस्तावेेज मांगे तो चालक संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। एेसे में ट्रक को अधिकारियों ने कब्जे में ले लिया। यादव ने बताया कि ट्रक चालक से पूछताछ में स्पष्ट नहीं हो पाया कि ट्रक में भरा माल बीकानेर या चूरू के किस व्यापारी के यहां उतारा जाने वाला था।

वाहनों की जांच शुरू
यादव ने बताया कि कर चोरी के माल की आशंका में अब विभाग ने राजमार्गों पर वाहनों की जांच शुरू कर दी है। अगर कोई विभाग के अधिकारियों को कर चोरी के संबंध में जानकारी देना चाहे हो, तो उसके नाम को गोपनीय रखा जाएगा।

Updated on:
17 Oct 2018, 9:00 AM IST
Published on: