बीकानेर

वरिष्ठ अध्यापक बनेंगे प्रधानाध्यापक, काउंसलिंग 26 सितम्बर को

रिव्यू व आरआर सूची में चयनित 445 वरिष्ठ अध्यापकों को प्रधानाध्यापकों के पदों पर लगाया जाएगा।
2 min read
• •
Updated: 22 Sep 2017, 12:38 PM IST
senior teacher will become Principal

राज्य की माध्यमिक स्कूलों में रिक्त प्रधानाध्यापकों के पदरिव्यू एवं रिवीजन सूची से भरे जाएंगे। वर्ष 2016-17
की रिव्यू डीपीसी तथा 2017-18 की आरआर सूची में से इनका चयन किया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा निदेशक नथमल डिडेल ने बताया कि इसके लिए रिव्यू व आरआर सूची में चयनित 445 वरिष्ठ अध्यापकों को प्रधानाध्यापकों के पदों पर लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि रिव्यू व आर आर सूची में प्रधानाध्यापक पदों के शामिल 445 वरिष्ठ अध्यापकों की काउंसलिंग 26 सितम्बर को माध्यमिक शिक्षा निदेशालय परिसर में होगी। आर आर सूची के जिन वरिष्ठ अध्यापकों को प्रधानाध्यापक पदों पर लगाया जाएगा। उनकी सूची विभाग की वेब साईट पर जारी कर दी गई है।

देनी होगी प्राथमिकता वर्ग की सूचना
सूची में शामिल अभ्यर्थियों से प्राथमिकता वर्ग की सूचना २२ सितम्बर तक मेल करने को कहा गया है ताकि अंतिम रूप से काउंसलिंग की वरीयता सूची जारी की जा सके। प्राथमिकता वर्ग में दिव्यांग, गंभीर रोगी, विधवा, परित्यक्ता, एकल महिला सामान्य महिला एवं भूतपूर्व सैनिकों को शामिल किया गया है। इन्हें रिक्त पदों में से अपने इच्छित स्थान चुनने का अवसर पहले दिया जाएगा। इसके बाद पुरूष वर्ग को काउंसलिंग में बुलाया जाएगा।

माध्यमिक शिक्षा में चयन वर्ष 2017-18 की डीपीसी में प्रधानाध्यापक पदों पर पदोन्नत सभी वरिष्ठ अध्यापकों को पदस्थापन के लिए बुलाया जा चुका है लेकिन उसके बाद भी राज्य की माध्यमिक स्कूलों में प्रधानाध्यापकों के पद रिक्त रह गए है। अब विभाग के पास पदोन्नति में चयनित प्रधानाध्यापक तो उपलब्ध नहीं है लेकिन विभाग द्वारा विभागीय पदोन्नति समिति से अनुमोदित रिजर्व एवं रिव्यू सूची से रिक्त पदों को भरे जाने के प्रयास किए जा रहे है ताकि रिक्त माध्यमिक स्कूलों को संस्था प्रधान मिल सकें।

माध्यमिक शिक्षा में आएंगे गणित व विज्ञान के शिक्षक
प्रारंभिक शिक्षा के बीकानेर , धौलपुर, पाली व राजसमंद जिलों में कार्यरत गणित व विज्ञान विषय के लेवल द्वितीय के शिक्षकों को 6 डी के तहत माध्यमिक शिक्षा में लिया जाएगा ताकि शिक्षक भर्ती 2013 में चयतिन अभ्यर्थियों को प्रारंभिक शिक्षा में नियुक्ति दी जा सके।

शासन उप सचिव (शिक्षा) कमलेश आबूसरिया ने माध्यमिक शिक्षा निदेशालय को चार जिलों में प्रारंभिक शिक्षा में कार्यरत लेवल द्वितीय के गणित व विज्ञान विषय के शिक्षकों को वरिष्ठता के आधार पर माध्यमिक शिक्षा में लिए जाने के निर्देश दिए है। अभी हाल ही में हुइ्र्र 2013 शिक्षक भर्ती के संशोधित परिणामों से चयनित इन विषयों के अभ्यर्थियों को नियुक्तियां देने के लिए रिक्त पद ही नहीं रहे थे।

सरकार के ध्यान में आने के बाद चार जिलों में इन विषयों के चयनित अभ्यर्थियों की काउंसङ्क्षलग स्थगित कर दी गई थी। अब सरकार ने इनके लिए पद बनाने के लिए रिक्त पदों की संख्या तक, प्रारंभिक शिक्षा में कार्यरत गणित व विज्ञान विषय के लेवल द्वितीय के शिक्षकों को 6 डी के तहत वरीयता से माध्यमिक शिक्षा विभाग में 25सितम्बर तक लेने के निर्देश दिए हैं। दिव्यांग एवं सेवा निवूति में 6 माह से कम समय वाले शिक्षकों से उनका विकल्प लेने के बाद ही माध्यमिक में भेजा जाएगा।

Published on: