
बीकानेर. इस साल कलर्स टीवी के नए सीरियल बहू-बेगम की शूटिंग बीकानेर में बुधवार को लालगढ़ पैलेस में सम्पन्न हुई। करीब पांच दिनों में बीकानेर के लालगढ़ और गजनेर पैलेस में फि ल्माए गए। बुधवार को लालगढ़ पैलेस में निकाह का सीन फिल्माया गया है। निकाह में मौलवी बने बीकानेर के अभिनेता सुरेन्द्र स्वामी ने कबूल कर निकाह करवाया।
लालगढ़ में निकाह के लिए पूरा सेट बनाया गया है। इस सेट में अभिनेता अभिजीत व समीक्षा जायसवाल व आम्रपाली गुप्ता के साथ निकाह करवाया गया है। इसके साथ सीरियल के प्रोमो का सीन भी फिल्माया गया और बहु-बेगम की परिवार के साथ बातचीत का सीन भी शूट किया गया है।
जानकारों की माने तो यह सीरियल क्रिकेट वल्र्ड कप के बाद कलर्स टीवी पर शुरू होगा।
यह सीरियल पूरी तरह से मुस्लिम परिवार और उनके रीति रिवाज पर आधारित है। इस सीरियल में टीवी इंडस्ट्री की फेमस स्टार कास्ट है। इस सीरियल में मुख्य भूमिका में टीवी फेम अभिजीत तनेजा, समीक्षा जायसवाल, साथ निभाना साथिया फेम मो. निजाम, आम्रपाली गुप्ता नजर आएगी। आर्टिस्ट ग्रुप के दिलीप सिंह ने बताया कि इस सीरियल में बीकानेर के 50 से अधिक कलाकार भूमिका निभा
रहे हैं।