बीकानेर

शेयर मार्केट में काम करने वाले इस बात का रखे खास ध्यान

सारी तेजी जो की पिछले 4 हफ्तों से चली आ रही है

2 min read
Apr 23, 2018

इस अप्रैल की सीरिज से निफ्टी में तेजी चली आ रही है जो की निफ्टी के स्तर 9956 से 10603 तक देखी गई ...शेयर मार्किट में काम करने वाले इस बात का ध्यान रखे की ये सारी तेजी जो की पिछले 4 हफ्तों से चली आ रही है वो पिछले फरवरी और मार्च के 8 सप्ताहों की मंदी की रेट्रासेमेन्ट रैली है |

ये उतार चढ़ाव और आने वाली मंदी 1992 – 1998 – 2003 – 2008 के शुरुआती लक्षणों को दर्शाती है | कृपया अपने ट्रेड में सतर्क रहे ... अब, इस दौरान निफ्टी डेली, वीकली चार्ट दोनों में ही Over-Bought हो गई है ... इस दौरान गत 4 सप्ताह की तेजी में निफ्टी नेहफ्ते दर हफ्ते तेजी दर्ज की ... अब आने वाले दिनों में एक तकनीकी कमजोरी आने की पूर्ण सम्भावना है | इधर अमेरिकी बाजार “डावो” और जेर्मनी के “डक्स-30” भी चार्ट्स पे भारी होने का संकेत दे रहे है|

निफ्टी कल 10620 से 10490 के दायरे में काम कर सकती है |अगर कल 10490 का स्तर टूटता है तो 10450/10400 तक का स्तर देखने को मिल सकता है | निफ्टी अगर 10640 के ऊपर बंद होने में कामयाब हो जाती है तो 10770 का स्तर देखने को मिल सकता है

व्यापार विश्लेषक प्रीति खत्री के अनुसार कल इन स्टॉक्स में हलचल रह सकती है–

- रिलायंस लिमिटेड को 945-950 के दायरे में बेच के चलना फायदेमंद हो सकता है, ऊपर में 960 के स्टॉप लॉस से इसको 920/900 तक के टारगेट के लिए बेच सकते है


- रिलायंस इन्फ्रा को 465-475 के दायरे में बेच के चल सकते है | ऊपर में 480 का स्टॉप लॉस रखे | टारगेट 440/430 का रहेगा|


- एचडीएफसी बैंक को खरीद के चले 1950-1930 के दायरे में | नीचे में स्टॉप लॉस 1890 के रखे | टारगेट 2020 और अगर 2020 के ऊपर बंद होता है तो 2150/2200 तक का टारगेट रहेगा|


- डीएचएफएल :इसको 590-600 के दायरे में बेच के चलना फायदेमंद रहेगा | ऊपर में स्टॉप लॉस 610 का रखे | नीचे में टारगेट 560/550 तक रहेगा


- पंजाब नेशनल बैंक ( लम्बी अवधि का ट्रेड है ) इसको 90 के नीचे बेचे | टारगेट 85/83 तक का रहेगा… ऊपर में स्टॉप लोस 93 का रहेगा|

ये भी पढ़ें

रतन टाटा की मायूसी से मिला टाटा मोटर्स को सहारा, शेयर मार्केट में आया इतना उछाल
Updated on:
23 Apr 2018 01:32 pm
Published on:
23 Apr 2018 01:49 pm
Also Read
View All