बीकानेर

निफ्टी खरीदने या बेचने से पहले एक बार जरूर पढ़ ले यह खबर

निफ्टी दिन के उच्च स्तर से फिसलते हुए 10569 तक आई|

2 min read
Apr 25, 2018
निफ्टी

आज सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन में भी निफ्टी गिरावट के साथ खुली जैसा की सिंगापूर निफ्टी से अंदेशा था|. गिरावट के साथ खुलने के तुरंत बाद निफ्टी संभलते हुए दिन के उच्चतम स्तर 10609.9 तक आई| इस स्तर पर रुकने के बाद जैसा की अंदेशा था ऊपरी स्तर से मुनाफा वसूली होने का, वैसा ही हुआ और निफ्टी दिन के उच्च स्तर से फिसलते हुए 10569 तक आई|

चूंकि निफ्टी एक सीमित दायरे में काम कर रही है तो वह यहां से वापिस संभलते हुए 30 अंको की बढत के साथ बंद होने में कामयाब हुई| निफ्टी ऊपरी स्तर 10640 पर दबाव महसूस कर रही है अतः निफ्टी को बेच कर चलने वालो को सलाह दी जाती है कि वह निफ्टी के ऊपरी स्तर के दबाव का फायदा लेते हुए बेचे और नीचे में 30/50 अंक का मुनाफा लेते रहे|

निफ्टी को खरीद के चलने वालो को सलाह दी जाती है कि वह 10570 के आस पास खरीद के 10550 का स्टॉप लॉस रखते हुए ऊपर में 10610/10620 के आस पास मुनाफा ले ले| जब तक निफ्टी 10650 के ऊपर बंद नहीं होती तब तक निफ्टी के ऊपरी स्तर पर दबाव देखने को मिलेगा| कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन निफ्टी का दायरा 10640 से लेके 10550 तक रहने का अनुमान है|

बिजनेस विश्लेषक प्रीति खत्री के अनुसार कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन इन शेयर्स में हलचल रह सकती है-
- रिलायंस, इंफोसिस , अडानी पोर्टस, बजाज ऑटो. रिलायंस को 955 के स्टॉप लॉस से ख़रीद के चलना फायदेमंद हो सकता है और ऊपर में 990/1000 के आस पास मुनाफा वसूल कर ले|
- इंफोसिस को 1180 के आस पास बेच के 1190 के स्टॉप लॉस से चलना फायदेमंद हो सकता है|
- बजाज ऑटो अगर 2920 के ऊपर बंद होने में कामयाब हो जाता है तो इसको खरीद के चलना फायदेमंद हो सकता है और आने वाले दिनों में यह 3000 से ऊपर का स्तर दिखा सकता है|
- अड़ानी पोर्टस अगर 400 के ऊपर बंद होने में सफल हो जाता है तो आने वाले दिनों में यह 440 तक

Published on:
25 Apr 2018 02:59 pm