बीकानेर

खंडहर में मिला कंकाल, दीवार पर लिखा मिला…’भूत कोटड़ी में आपका स्वागत है, मैं ट्रेन से कटकर मरा हूं’

जय नारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर रेलवे ट्रैक के पास एक अज्ञात व्यक्ति का कंकाल मिला। शव की हालत बेहद खराब है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 25 May 2025, 8:51 PM IST
Feature image
जांच-पड़ताल करती पुलिस। फोटो-पत्रिका नेटवर्क

बीकानेर। जय नारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर रेलवे ट्रैक के पास एक अज्ञात व्यक्ति का कंकाल मिला। शव की हालत बेहद खराब है। खोपड़ी व शरीर के अन्य हिस्से अलग-अलग स्थानों पर पाए गए। घटनास्थल के पास एक खंडहरनुमा मकान की दीवार पर चॉक से लिखा मिला, "भूत कोटड़ी में आपका स्वागत है। मैं ट्रेन से कटकर मरा हूं। मेरा नाम मौत का फरिश्ता है।"

ट्रैक पार मिले शरीर के अंग

थानाधिकारी सुरेन्द्र पचार ने बताया कि कंकाल घड़सीसर अंडरब्रिज से पहले पंपिंग स्टेशन के पास रेल पटरियों के किनारे मिला। पास के खंडहर के एक कमरे में पांच पत्थरों के ब्लॉक पर खोपड़ी रखी मिली, जबकि ट्रैक के दूसरी ओर शरीर के अन्य अंग, दांत, कपड़े और जूते बरामद हुए हैं। शव करीब 10 से 15 दिन पुराना बताया जा रहा है।

मौके से एक स्टील की रॉड भी बरामद हुई है, जो हड्डियों में ऑपरेशन के दौरान लगाई जाती है। इससे आशंका है कि मृतक के शरीर में पहले से कोई सर्जिकल इंप्लांट था।

थानाधिकारी का मानना है कि प्रथमदृष्टया आत्महत्या का मामला लग रहा है। खोपड़ी कमरे में पत्थरों पर रखी मिली है। ऐसे में यह भी आशंका है कि किसी मंदबुदि्ध व्यक्ति ने खोपड़ी को यहां कमरे में लाकर रख दिया हो।

Updated on:
25 May 2025, 8:51 PM IST
Published on: