बीकानेर

सर्दियों में छात्र पहनेंगे कत्थई रंग का स्वेटर

छात्राओं के लिए सलवार-स्कर्ट एवं चुन्नी कत्थई रंग की तथा कुर्ता-शर्ट हल्का भूरा रंग का होगा।
2 min read
• •
Updated: 3 Nov 2017, 10:39 AM IST
sweaters

सर्दियों में छात्र-छात्राओं को कत्थई रंग का स्वेटर व काले जूते पहनेंगे। इसके लिए गुरुवार को माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने आदेश जारी किए। इसमें राज्य की समस्त राजकीय शिक्षण संस्थाओं के छात्र-छात्राओं के लिए परिस्थितियों के अनुरूप शैक्षिक सत्र 2017-18 से शाला पोशाक का पुनर्निर्धारण किया गया।

संस्था प्रधानों को दिए निर्देश

इसमें छात्रों के लिए पैंट या हाफ पैंट कत्थई रंग तथा शर्ट हल्का भूरा रंग का होगा। छात्राओं के लिए सलवार-स्कर्ट एवं चुन्नी कत्थई रंग की तथा कुर्ता-शर्ट हल्का भूरा रंग का होगा। इसके लिए 4 अक्टूबर को गणवेश निर्धारण के लिए गठित समिति ने सर्दी के मौसम में छात्र-छात्राओं के लिए स्वेटर-कोट, पैंट-सलवार के रंग का निर्णय किया। इसमें छात्र-छात्राओं के लिए काले जूते गणवेश में शामिल किए जाने की स्वीकृति दी गई।साथ ही इसके लिए समस्त संस्था प्रधानों को निर्देश दिया गया।


तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस शुरू, हुए व्याख्यान
अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय (सीईटी) की ओर से आयोजित तीन दिवसीय अन्तरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस स्पेशल फं क्शन और उनके अनुप्रयोगों का गुरुवार को शुभारम्भ हुआ। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एसके बंसल ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया।

तीन दिवसीय गोष्ठी की रूप रेखा प्रस्तुत की

डॉ.राकेश परमार ने इस तीन दिवसीय गोष्ठी की रूप रेखा प्रस्तुत की। मुख्य अतिथि नीदरलेण्ड के प्रो. टॉम. एच. तथा विशिष्ट अतिथि अभियांत्रिकी महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. दिनेश श्रृृंगी थे। प्रथम तकनीक सत्र में पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ के प्रो. एके अग्रवाल ने तकनीकी अध्यक्षीय अभिभाषण प्रस्तुत
किया। सत्र की अध्यक्षता पूर्ण के प्रो. एनके ठाकरे ने की।

द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ सत्र में इन्होंने की अध्यक्षता

द्वितीय तकनीकी सत्र में नीदरलेण्ड के विश्वविद्यालय के प्रो. टॉमएच कूर्नवीडर ने आरपी.अग्रवाल स्मृृति व्याख्यान प्रस्तुत किया। तृृतीय तकनीकी सत्र में मैकगिल विश्वविद्यालय कनाडा के प्रो. एएम मिथाई, हरीशचन्द्र अनुसंधान संसाधन इलाहबाद के प्रो. कल्याण चक्रवर्ती तथा भारतीय सांख्यकीय संस्थान चैन्नई के प्रो. एस.पौन्नुसामी की वार्ता शामिल थी। चतुर्थ सत्र की अध्यक्षता प्रो. पीके बनर्जी ने की।

Updated on:
3 Nov 2017, 10:39 AM IST
Published on: