बीकानेर

खाना खा कर गया था सोने लेकिन सुबह फंदे पर झूलता देख उड़ गए सबके होश

एक व्यक्ति घर में फंदे से झूल गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
2 min read
• •
Updated: 7 Jun 2018, 8:56 AM IST
suicide
suicide

बीकानेर. जेएनवीसी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति घर में फंदे से झूल गया, जिससे उसकी मौत हो गई। जेएनवीसी थाने के एएसआई परबतसिंह ने बताया कि मंगलवार रात सुदर्शना नगर निवासी अरविंद अग्रवाल (३०) खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया। सुबह परिजनों ने कमरे में देखा तो होश उड़ गए।

वह कमरे में फंदे से झूला हुआ था। हादसे के समय घर में उसकी मां, भाभी व तीन भतीजियां थी। उसके दो भाई खाजूवाला स्थित पीओपी की फैक्ट्री संभालते हैं। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इस संदर्भ में मर्ग दर्ज किया गया है।

सरपंच को ब्लैकमेल मामले में दूसरा आरोपित गिरफ्तार

लूणकरनसर. न्यूज चैनल व अखबार के पत्रकार बताकर ब्लैकमेल कर रुपए ऐंठने के मामले में बुधवार को पुलिस ने फरार चल रहे दूसरे नामजद आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। थानाधिकारी अशोक कुमार बिश्नोई ने बताया कि सुरनाणा सरपंच लालूराम मेघवाल ने रायसिंह राव व विवेकसिंह जादौन के खिलाफ खुद को अखबार व न्यूज चैनल के पत्रकार बताकर दो बार में १३ हजार रुपए ऐंठने तथा ५० हजार रुपए और मांगने का मामला दर्ज करवाया था।

इसमें फरार चल रहे नामजद आरोपित जयपुर निवासी विवेकसिंह जादौन को बुधवार को गिरफ्तार कर किया गया तथा आरोपित को गुरुवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। इस मामले में गत २८ मई को पुलिस ने आरोपित सहनीवाला के चक २९८ आरडी निवासी रायसिंह राव गिरफ्तार किया था तथा पूछताछ रिमाण्ड के बाद जेल भेजा गया।

युवक ने खुदकुशी की
पांचू. कक्कू गांव में एक युवक ने घर के कमरे में फदंा लगाकर खुदकुशी कर ली। पांचू थाने के हैड कांस्टेबल रामदेव ने बताया कि चिमनसिंह (19) पुत्र रणजीतसिंह के फंदा लगाकर खुदकुशी की सूचना पर मौके पर पहुंचे व शव को पांचू अस्पताल में लाया। जहां शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया। मृतक के रिश्तेदार भूपसिंह ने मर्ग दर्ज करवाई है।

Published on: