
बीकानेर.शाकद्वीपीय समाज के तत्वावधान में आज लक्ष्मीनाथजी मंदिर परिसर स्थित सूर्य मंदिर से गाजे-बाजे के साथ शोभयात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में नागौर का विशेष बैड आकर्षण का केन्द्र रहा। शोभायात्रा में सजे-संवरे ऊंट व घोड़े भी शामिल हुए। साथ ही सूर्य भगवान की सजीव झांकी निकाली गई। इसके साथ सेल्फी लेने का क्रेज देखने को मिला।
इससे पहले सूर्य सप्तमी के अवसर पर मंगलवार को सांय चार बजे लक्ष्मीनाथ जी मंदिर परिसर में स्वाइन फ्लू बीमारी की रोकथाम के लिए काढ़ा पिलाया जाएगा। भीखमचंद फ ाउण्डेशन अध्यक्ष शिवरतन सेवग ने बताया कि सीएमएचओ डॉ. बीएल मीना, मनोज आचार्य द्वारा विभिन्न औषधियों से निर्मित यह काढ़ा नि:शुल्क पिलाया जाएगा।
पूर्व संध्या पर व्यास कॉलोनी में आराधना
सूर्य सप्तमी की पूर्व संध्या पर व्यास कॉलोनी के मूर्ति चौराहे पर दीप प्रज्वलित कर सूर्य भगवान की आराधना की गई। कल्याण फाउंडेशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में निदेशक कामिनी, सत्यदेव शर्मा, आरके शर्मा, जितेंद्र, खुश, विकास, अनिल आदि उपस्थित थे।