बीकानेर

video- आयुर्वेदिक काढ़ा पिलाया

स्वाइन फ्लू, डेंगू व मलेरिया जैसी बीमारियों की रोकथाम को लेकर आयुर्वेदिक काढा पिलाया गया। सोमवार को जनाना अस्पताल के सामने रैन बसेरे में मौजूद मरीजों व उनके परिजनों, बच्चों व महिलाओं को आयुर्वेद काढ़ा पिलाया गया।
less than 1 minute read
Feb 12, 2019
Swine flu patient in bikaner
आयुर्वेदिक काढ़ा पिलाया

राजस्थान नर्सेज भर्ती संघर्ष समिति की ओर से स्वाइन फ्लू, डेंगू व मलेरिया जैसी बीमारियों की रोकथाम को लेकर आयुर्वेदिक काढा पिलाया गया। सोमवार को जनाना अस्पताल के सामने रैन बसेरे में मौजूद मरीजों व उनके परिजनों, बच्चों व महिलाओं को आयुर्वेद काढ़ा पिलाया गया। मुख्य अतिथि एसपी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरपी अग्रवाल, पीबीएम अधीक्षक डॉ. पीके बैरवाल, मुख्य नर्सिंग अधीक्षक सारम्मा थॉमस थे। समिति के मुकेश डाऊकिया ने बताया कि आयुर्वेदिक काढ़ा वितरण में मारवाड़ जन सेवा समिति अध्यक्ष रमेश व्यास, प्रदीप चौधरी, हरिकिशन राजपुरोहित, राजनारायण मोदी, डॉ. एलके कपिल, रामदयाल सोनी, मदनलाल राव, धनाराम नैण, राजकौर, पूनम, अनिता मीणा आदि काढा पिलाने में मारवाड़ सेवा समिति का विशेष सहयोग रहा।

चुनाव १६ को, तीन नामांकन दाखिल
बीकानेर ञ्च पत्रिका. बार एसासिएशन के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव १६ फरवरी को होंगे। चुनाव अधिकारी अविनाश व्यास ने बताया कि पांच जनों ने आवेदन लिए थे। पहले दिन सोमवार को तीन अधिवक्ता विवेक शर्मा, लालचंद सुथार एवं मुबारक अली ने नामांकन दाखिल किए हैं। उन्होंने कहा कि मंगलवार को दोपहर एक से चार बजे तक नामांकन दाखिल करवाए जा सकेंगे। १३ फरवरी को नामांकन-पत्र वापस लिए जा सकेंगे। १६ फरवरी को सुबह दस से दोपहर डेढ़ बजे तक और दोपहर दो से शाम चार बजे तक मतदान किया जा सकेगा। इसी दिन मतदान समाप्ति के बाद मतगणना कर चुनाव परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।

Published on:
12 Feb 2019 11:58 am