बीकानेर

दो और आए स्वाइन फ्लू की चपेट में, रोगियों की संख्या बढ़कर हुई 109

पीबीएम में मौसमी बीमारियों से निबटने के लिए तमाम इंतजाम किए हुए हैं फिर भी बढ़ते स्वाइन फ्लू रोगियों की संख्या के चलते विशेष बंदोबस्त किए गए हैं।
2 min read
Sep 21, 2017
Swine flu patients in bikaner

मौसम में ठंडक बढऩे के साथ ही स्वाइन फ्लू पीडि़तों की संख्या बढ़ रही है। हर दिन एक नया रोगी स्वाइन फ्लू का सामने आ रहा है। इतना ही नहीं कई लोगों सर्दी खांसी-जुकाम से पीडि़त होकर अस्पताल पहुंच रहे हैं। पीबीएम अस्पताल में मौसमी बीमारियों से निबटने के लिए तमाम इंतजाम किए हुए हैं फिर भी बढ़ते स्वाइन फ्लू रोगियों की संख्या के चलते विशेष बंदोबस्त किए गए हैं। मौसमी बीमारियों की विंग में लगाए गए चिकित्सकों व नर्सिंग कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक लगा दी गई है।

109 स्वाइन फ्लू पॉजीटिव
एसपी मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. आरपी अग्रवाल के मुताबिक स्वाइन फ्लू की आशंका के चलते कॉलेज की स्वाइन फ्लू लैब में अब तक 1143 रोगियों की जांच की चुकी है, जिनमें से 109 में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है जबकि सात लोग इस बीमारी से अपनी जान गवां बैठे हैं। बुधवार को 17 नए रोगियों के सैम्पल लिए गए हैं, जिनकी रिपोर्ट आनी शेष है। पीबीएम में स्वाइन फ्लू के लिए अलग से वार्ड बनाया गया है, जिसमें पर्याप्त दवाएं, बैड व जीवनरक्षक उपकरणों की व्यवस्था है।

मलेरिया नहीं के बराबर
सीएमएचओ डॉ. देवेन्द्र चौधरी ने बताया कि स्वाइन फ्लू के मद्देनजर जिलेभर के चिकित्सा अधिकारियों को सावचेत कर दिया गया है। इस बार मलेरिया का प्रकोप काफी कम है फिर भी एंटी लार्वा गतिविधियां जारी है। गांव व शहर में स्वास्थ्य टीमें मच्छर जनित बीमारियों के प्रति आमजन को जागरूक कर रहे हैं। मलेरिया के लिए जिलेभर में १५ से अधिक टीमें काम कर रही हैं। ब्लॉक वार चिकित्सा अधिकारियों को जिम्मेवारी सौंपी गई है।

इनका कहना है...
स्वाइन फ्लू के मरीज बढ़ रहे हैं जो चिंता का विषय है। वैसे व्यवस्थाएं चाक-चौबंद हैं, फिर भी एहतियात के तौर पर चिकित्सकों व नर्सिंग कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक लगा दी गई है। स्वाइन फ्लू जांच में किसी तरह की बाधा नहीं हो। इसके लिए दो जांच किट और मंगवा ली गई है।
डॉ. पीके बैरवाल, अधीक्षक, पीबीएम

Published on:
21 Sept 2017 09:55 am
Also Read
View All
CM Bhajanlal : राजस्थान सिविल संहिता-2026 जल्द लाने जा रही राज्य सरकार, स्वतंत्रता दिवस पर सीएम भजनलाल ने की घोषणा

Bikaner E-Bus Service: स्वतंत्रता दिवस पर बीकानेर में ई बसों का संचालन हुआ शुरू, CM भजनलाल ने दिखाई हरी झंडी

सीएम भजनलाल ने बीकानेर में फहराया तिरंगा, विकसित भारत के निर्माण में योगदान की अपील, जानें भाषण की बड़ी बातें

राजस्थान में कब होंगे थर्ड ग्रेड शिक्षकों के तबादले? मंत्री मदन दिलावर ने दिया बड़ा अपडेट; 50 हजार टीचरों की भर्ती भी जल्द

राजस्थान में CBI का बड़ा एक्शन, 1 लाख 20 हज़ार रुपए रिश्वत लेते दो रेल अफसर रंगे हाथ गिरफ्तार, 48 करोड़ के टेंडर बिल से जुड़ा है मामला