नोएडा

बीकानेर में लगातार बढ़ रही इस खतरनाक बीमारी के रोगियों की संख्या

शहर के बीछवाल क्षेत्र में रविवार को एक और मरीज पॉजिटिव पाया गया। इसके साथ ही पीबीएम अस्पताल में आने वाले स्वाइन फ्लू रोगियों की संख्या 15 तक पहुंच गई है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 16 May 2017, 8:47 AM IST
medical testing
medical testing

स्वाइन फ्लू के रोगियों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। शहर के बीछवाल क्षेत्र में रविवार को एक और मरीज पॉजिटिव पाया गया। इसके साथ ही पीबीएम अस्पताल में आने वाले स्वाइन फ्लू रोगियों की संख्या 15 तक पहुंच गई है।

अभी अस्पताल के स्वाइन फ्लू वार्ड में चार मरीज भर्ती है। स्वाइन फ्लू के रोगियों के लगातार रिपोर्ट होने के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम उस क्षेत्र में लोगों को टेमीफ्लू की दवाएं दे रही है जो मरीजों के संपर्क में आए थे।

स्वास्थ्य विभाग के एपिडेमोलॉजिस्ट नीलम प्रतापसिंह और एमएन-2 मनोज आचार्य के नेतृत्व में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की टीम ने सोमवार को बीछवाल स्थित तीन फैक्ट्रियों में सर्वे किया। वहां एक महिला मरीज के नमूनों की जांच कराई गई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

इसके बाद क्षेत्र में करीब 13 लोगों को टेमी फ्लू की दवा दी गई। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक अब तक एसपी मेडिकल कॉलेज में स्वाइन फ्लू की आशंका के चलते 280 मरीजों के सैम्पलों की जांच कराई जा चुकी है,

जिसमें 15 मामले पॉजिटिव पाए गए। इनमें 11 बीकानेर और चार दूसरे जिलों के मरीज हैं। स्वाइन फ्लू से तीन मरीजों की मौत हो चुकी है, जिसमें से दो बीकानेर और एक श्रीगंगानगर का है।

Published on: