बीकानेर

स्वाइन फ्लू रोगियों का आंकड़ा 154 पहुंचा

जिले में स्वाइन फ्लू थमने का नाम नहीं ले रहा है। रोजाना नए रोगी रिपोर्ट हो रहे हैं। हालात यह है कि एक मरीज ठीक होकर घर जाता है।
less than 1 minute read
Swine flu patients report 154
स्वाइन फ्लू रोगियों का आंकड़ा 154 पहुंचा

बीकानेर. जिले में स्वाइन फ्लू थमने का नाम नहीं ले रहा है। रोजाना नए रोगी रिपोर्ट हो रहे हैं। हालात यह है कि एक मरीज ठीक होकर घर जाता है। तब तक पांच नए आ जाते हैं। पीबीएम का मेडीसिन वार्ड व आईसीयू में बैड खाली नहीं हैं। करीब ढाई महीने में ही स्वाइन फ्लू रोगियों का आंकड़ा १५४ पहुंच गया है। पीबीएम अस्पताल के मेडीसिन विभागाध्यक्ष डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि गुरुवार को स्वाइन फ्लू की आशंका के चलते ५९ मरीजों की जांच कराई गई।

इसमें से पांच की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। गौरतलब है कि स्वाइन फ्लू से अब तक पीबीएम में 15 मरीजों की मौत हो चुकी है। स्वाइन फ्लू की आशंका के चलते अब तक जिले के ९२० लोगों की जांच की गई, जिसमें से 1५४ में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। वहीं लैब में अब तक १०५५ सैम्पल की जांच की जा चुकी है। इनमंे १९९ की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है।

Published on:
01 Feb 2019 11:49 am